मौसम का हाल: पारे में फिर गिरावट का दाैर, ठिठुरन बढ़ी, पारा 10.8 पर पहुंचा

मौसम का हाल: पारे में फिर गिरावट का दाैर, ठिठुरन बढ़ी, पारा 10.8 पर पहुंचा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सांकेतिक फोटो

  • संभाग के सभी जिलाें में दिन और रात के तापमान में गिरावट

माैसमी उथल-पुथल, पहाड़ाें पर बर्फबारी, समुद्री इलाके में तूफान जैसे हालात के बाद एक बार फिर बुंदेलखंड इलाके में सर्दी का जाेर बढ़ गया है। सागर में पारा दूसरी दफा 10.8 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। जबकि नाैगांव में यह 8.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

माैसम विभाग के अनुसार सागर में दिन का अधिकतम तापमान 26.3 एवं रात का न्यूनतम तापमान 10.8 दर्ज किया गया है। बीते राेज की अपेक्षा इसमें करीब एक से डेढ़ डिग्री की गिरावट आई है। नवंबर महीने में यह तापमान में दूसरी दफा गिरावट आई है।

माैसम में नमी की मात्रा कम हाेने के कारण सुबह के समय धुंध का असर भी दिख रहा है। दाे दिन से हल्की-हल्की धुंध का असर नजर आ रहा है। पूरे अंचल में इसी तरह का मौसमी असर दिख रहा है।

दाे दिन बाद हल्का बढ़ेगा तापमान

दाे दिन तक ठंड का असर रहेगा, उसके बाद पारे में कुछ उछाल देखने मिलेगा। हालांकि आगामी 15 दिन में कड़ाके की ठंड की संभावना बन रही है।

– शैलेंद्र नायक, मौसम विज्ञानी



Source link