पिता को याद कर इमोशनल हुए ब्रायन लारा, लिखा- दिल छू लेने वाला पोस्ट

पिता को याद कर इमोशनल हुए ब्रायन लारा, लिखा- दिल छू लेने वाला पोस्ट


ब्रायन लारा ने अपने पिता को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है.

वेस्टइंडीज के लीजेंडरी क्रिकेटर ब्रायन लारा (Brian Lara) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने जिंदगी से जुड़े खास पलों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. 2 मई, 1969 को त्रिनिदाद में पैदा हुए लारा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 1990 में की थी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 1, 2020, 7:30 AM IST

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के लीजेंडरी क्रिकेटर ब्रायन लारा (Brian Lara) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर अपने जिंदगी से जुड़े खास पलों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. 2 मई, 1969 को त्रिनिदाद में पैदा हुए लारा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 1990 में की थी. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर इतिहास रचा. ब्रायन लारा की बल्लेबाजी के कायल विव रिचर्डस, सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज भी रहे हैं. हाल ही में ब्रायन लारा ने अपने पिता को लेकर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है.

ब्रायन लारा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ”आज मैं जिस एक कारण से यहां हूं, वह मेरे जीवन में एक व्यक्ति हैं, मेरे पिता! वह काफी वक्त पहले जा चुके हैं, लेकिन हम भूले नहीं हैं. वह उन सभी के दिलों में रहेंगे, जो उनसे मिले हैं. मुझे और मेरे 10 भाई-बहनों को उन्हें पिता कहने का सौभाग्य मिला.”

IND VS AUS: खराब गेंदबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह को आया गुस्सा, फील्डिंग मार्कर को लात मारी!

उन्होंने आगे लिखा-  ”एक खास शख्स थे. बंटी लारा उर्फ बंटोस…. कुछ बकवास किया, लेकिन मैंने भी कुछ अच्छा किया. मुझे उम्मीद है कि हर बार जब आप नीचे देखते होंगे तो हम आपको मुस्कुराने का मौका देते होंगे. हम- रुडोल्फ, मार्लिन, एजेंस, विंस्टन, रॉबर्टस, मार्विन, रिचर्ड, कैथलीन, लेंडन, कैरेन और मैं- हम मुस्कुराते हैं, जब हम ऊपर आपको और मां को देखते हैं.”

बता दें कि ब्रयान लारा ने वेस्टइंडीज के लिए 131 टेस्ट में 52.88 की औसत से 11,953 रन बनाए हैं. इसमें 34 शतक (9 दोहरे शतक) और 48 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उन्होंने 299 मैचों में 19 शतक और 63 अर्धशतक के दम पर 10,405 रन बनाए है. बाएं हाथ के इस पूर्व स्टार बल्लेबाज के नाम टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 400 और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नाबाद 501 रन की पारी खेली है जो अब भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है. लारा ने साल 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 53 शतकों के साथ कुल 22,358 रन दर्ज है.





Source link