Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कायथा थाना क्षेत्र की घटना, पल्सर बाइक और मोबाइल से हुई शवों की पहचान
कायथा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। कायथा निवासी राजा पिता रमेश और अनोखीलाल पिता मदन देवास की ओर से बाइक से आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि कायथा-देवास रोड पर गैस एजेंसी के निकट सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से जा टकराए। हादसे के बाद दोनों बाइक से करीब 20 मीटर दूर गिरे। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एसआई प्रवीण राजपूत ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर तक, तो युवकों की पहचान नहीं हो पा रही थी। मौके से मोबाइल फोन मिला था। फोन पर लोगों के कॉल आ रहे थे। फोन करने वाले राजा और अनोखीलाल के बारे में जानकारी चाह रहे थे। फोन करने वालों को बताया गया कि यह मोबाइल घटनास्थल पर मिला है, तो कुछ लोग थाने आए। उन्होंने ही शवों की पहचान की।