Ind vs Aus: ऋषभ पंत ने शतक जड़ने के बावजूद खुद को दुर्भाग्यशाली क्यों बताया?

Ind vs Aus: ऋषभ पंत ने शतक जड़ने के बावजूद खुद को दुर्भाग्यशाली क्यों बताया?


India vs Australia: ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ठोका था शतक (साभार-ऋषभ पंत इंस्टाग्राम)

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में शतक जड़कर पहले टेस्ट के लिए अपनी दावेदारी पेश की, उनका मुकाबला ऋद्धिमान साहा से है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 14, 2020, 3:52 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा है कि गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच में आक्रामक शतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिये उनका आत्मविश्वास बढ़ा है. इस साल यूएई में आईपीएल में फॉर्म और फिटनेस के लिये जूझते रहे पंत ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में 73 गेंद में 103 रन बनाये थे. भारत को अब एडिलेड में दिन रात के टेस्ट के लिये विकेटकीपर के तौर पर पंत और ऋद्धिमान साहा में से चुनना है.

हर हाल में बड़ी पारी खेलना चाहते थे पंत
पंत ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर कहा ,’ जब मैं बल्लेबाजी के लिये उतरा तो काफी ओवर थे. हनुमा विहारी और मैं अच्छी साझेदारी बनाना चाहते थे और देर तक टिककर खेलना चाहते थे. मैने धीरे धीरे आत्मविश्वास हासिल कर लिया.’ उन्होंने कहा ,’ इस शतक से आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. मैं एक महीने से ऑस्ट्रेलिया में हूं लेकिन गले में अकड़न के कारण पहला अभ्यास मैच नहीं खेल सका था.’ उन्होंने कहा ,’ पहली पारी में दुर्भाग्यशाली रहा क्योंकि मुझे लगता है कि मैं पगबाधा आउट नहीं था. दूसरी पारी में लंबा खेलने के इरादे से ही उतरा था और नतीजा सामने है.’

गुलाबी गेंद से प्रैक्टिस जरूर थी-पंतपंत ने कहा कि गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच खेलना जरूरी था. उन्होंने कहा ,’ गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाजों को अच्छा अभ्यास मिल गया. सभी का प्रदर्शन अच्छा रहा और यह अभ्यास काफी जरूरी था क्योंकि दूधिया रोशनी में खेलना थोड़ा मुश्किल होता है.’

कुलदीप यादव ने की खुद को प्लेइंग XI में रखने की पैरवी, बोले- दूधिया रोशनी में स्पिनरों का सामना करना मुश्किल

ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया में अच्छा रिकॉर्ड
बता दें ऋषभ पंत को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मौका मिल सकता है. पिछले दौरे पर पंत ने ऑस्ट्रेलिया में शतक ठोका था. पंत का टेस्ट रिकॉर्ड भी अच्छा है. इस युवा बल्लेबाज ने 22 पारियों में 38.76 की औसत से 814 रन बनाए हैं. पंत ने दोनों टेस्ट शतक विदेश में लगाए हैं. (भाषा के इनपुट के साथ)





Source link