पलक झपकते ही माल गायब: चोरी और नकबजनी के 22 मामलों का खुलासा, 5 आरोपियों से 50 तोला सोना, 5 किलो चांदी सहित 30 लाख का माल मिला

पलक झपकते ही माल गायब: चोरी और नकबजनी के 22 मामलों का खुलासा, 5 आरोपियों से 50 तोला सोना, 5 किलो चांदी सहित 30 लाख का माल मिला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • 22 Cases Of Theft And Cashing Revealed, 5 Accused Got 50 Tola Gold, 5 Kg Silver And 30 Lakh Worth Of Goods

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चंदन नगर पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लूट और नकबजनी की 22 वारदातों का खुलासा किया। लुटेरों से लूट और चोरी का माल खरीदने वाला सोनी भी गिरफ्त में आ गया है। इन्होंने चंदन नगर, अन्नापूर्णा और द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में ही दो दर्जन से अधिक चोरियां की हैं। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों का पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होने से पुलिस की नजर से बचे रहे। दो महिला और तीन पुरुष सहित 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसमें से एक वह सोनी भी है जो लूट का माल खरीदता था। आरोपियों से करीब 50 तोला सोना और 5 किलो चांदी सहित 30 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। ये महिलाएं इतनी शातिर हैं कि आयोजनों में सजधज बोलेरो गाड़ी से जाती थीं और पलक झपकते ही चेन सहित अन्य सामान गायब कर देती थीं। चंदन नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी रोशन पिता रवि हतागले और निलेश पिता सदाशिव डाडके दोनों निवासी भीम नगर इंदौर को ‍गिरफ्तार ‍किया गया था। इनसे पुलिस ने पूछताछ की तो चोरी और लूट की वारदातों का एक के बाद एक खुलासा होने लगा। आरोपियों पूछताछ में साथियों के साथ मिलकर 25 हजार रुपए लूट की वारदात करना कबूला। इसके साथ ही चंदन नगर सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सारिका उर्फ भूरा बाई पति रवि हतागले और सुमन उर्फ संध्या पति वीरू सकटे निवासी भीम नगर को पकड़ा।

इनके द्वारा चंदन नगर की एक लूट और 6 नकबजनी, द्वारकापुरी की 8 नकबजनी और अन्नपूर्णा क्षेत्र की 7 नकबजनी का खुलासा हुआ। आरोपियों से 25000 रुपए नकद और 50 तोला सोना सहित 5 किग्रा चांदी जब्त की गई। पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले दीपक पिता कैलाश कुमार सोनी निवासी सीताराम पार्क काॅलोनी को भी गिरफ्तार किया।

आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड
चंदन नगर में एक लूट और 6 नकबजनी में बरामद माल़

  • 25000 की लूट।
  • एक सोने का हार, दो कान की झुमकी, एक सोने का मंगलसूत्र चोरी।
  • एक सोने की चैन, तीन सोने की अंगूठी, तीन सोने के टॉप्स, तीन जोड चांदी की पायल, 8 जोड चांदी की बिछुडी।
  • एक सोने का पैंडल, 5 सोने की पुतली, 1 जोड़ सोने की झुमकी, 2 सोने की अंगूठी, 1 चांदी का करधोना, 1 जोड़ चांदी की पायजेब, 1 चांदी का गुच्छा, 1 जोड़ चांदी के बिछिया।
  • 1 सोने का मंगलसूत्र।
  • 1 सोने का मंगलसूत्र, 4 सोने की अंगूठी, 2 जोड़ कान की झुमकी, 1 सोने की चैन, चंदन नगर, 8 सोने के मोती, 1 जोड़ चांदी की बिछुडी।

द्वारकापुरी में 8 नकबजनी

  • 2 सोने की अंगूठी, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड सोने के टॉप्स।
  • 1 जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की अंगूठी, 1 जोड़ चांदी की पायल, 1 चांदी की करधोनी।
  • 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ सोने की झुमकी।
  • 1 चांदी का दिया, 1 चांदी का अचनानी पात्र, चांदी के 5 सिक्के, 1 जोड़ चांदी के कड़े, 1 चांदी का फुल पात्र।
  • 2 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ सोने की बाली, 1 सोने की अंगूठी।
  • 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 जोड़ सोने की झुमकी, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने की चेन, 1 जोड़ चांदी की पायजेब।
  • 4 सोने की अंगूठी, 1 सोने की चेन, 1 जोड सोने की झुमकी, 1 जोड़ चांदी की पायजेब, 5 चांदी के सिक्के। 1 जोड़ सोने की झुमकी, 15 चांदी के सिक्के, 2 जोड़ चांदी के पायल, 3 जोड़ चांदी के पायजेब।

अन्नपूर्णा क्षेत्र की 7 नकबजनी

  • 1 सोने की लौंग, 1 सोने की चेन।
  • 1 चांदी का पुराना गिलास, 1 चांदी की समाई, 1 चांदी का दिया, 2 चांदी की कटोरी- 2 चम्मच।
  • 1 सोने का पैंडल
  • 1 सोने की लौग, चांदी के बर्तन, 10 चांदी के सिक्के।
  • 1 सोने की चेन, 1 जोड़ सोने के टॉप्स, 2 सोने की अंगूठी, 5 जोड़ चांदी के पायजेब, 5 जोड़ चांदी की बिछुडी, 1 चांदी का करधोना।
  • 2 सोने के मंगलसूत्र, 2 सोने के कंगन, 1 जोड़ सोने के टॉप्स, 1 सोने की अंगूठी, 1 चांदी का सिक्का।
  • 1 सोने की चेन, 1 सोने का पेंडल।



Source link