जुर्म से पहले पहुंची पुलिस: सिरपुर तालाब की पाल पर बैठकर कर रहे थे चोरी की प्लानिंग, तीन चेन और चोरी की बाइक जब्त

जुर्म से पहले पहुंची पुलिस: सिरपुर तालाब की पाल पर बैठकर कर रहे थे चोरी की प्लानिंग, तीन चेन और चोरी की बाइक जब्त


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Sitting On The Sails Of Sirpur Pond, Planning For Theft, Caught Three Chains And A Stolen Bike

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मल्हारगंज, विजयनगर और राजेन्द्र नगर की चेन स्नेचिंग की चार वारदातों का खुलासा हुआ है।

चंदन नगर पुलिस ने चेन व पर्स स्नेचिंग करने वाली गैंग पकड़ी है। लुटेरे सिरपुर तालाब की पाल पर बैठकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपियों के पास से तीन चेन और चोरी की बाइक जब्त की गई है।

पश्चिम SP महेशचंद्र जैन के अनुसार चंदननगर टीआई योगेश सिंह तोमर के मुताबिक आरोपी गणेश उर्फ बल्ली पिता प्रिते सिंह निवासी नन्दबाग कालोनी, आदर्श पिता छोटेलाल द्विवेदी निवासी एकता नगर, राकेश उर्फ सोनू उर्फ दिल्ली पिता रवि शर्मा निवासी व विजय उर्फ बॉबी पिता विरेन्द्र वर्मा निवासी राखी नगर हैं। बदमाशों से सोने की 3 चेन, 1 पर्स और 8 दुपहिया वाहन सहित लगभग 8 लाख का माल जब्त किया गया है।

SP ने बताया कि आरोपी सिरपुर की पाल पर बैठकर चोरी की प्लानिंग कर रहे थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया। आरोपियों ने कबूला कि वे पहले बाइक चुराते थे। जैसे, विजय नगर से चोरी की बाइक से व्दारिकापुरी में लूट करते थे। पश्चिम से चुराई बाइक से पूरब में वारदात करते थे, ताकि जल्दी ट्रैस ना हो सके। इनसे मल्हारगंज, विजयनगर और राजेन्द्र नगर की चेन स्नेचिंग की चार वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने कबूला कि वे पर्स भी लूटने में माहिर हैं।



Source link