अभी और सताएगी ठंड: सर्द हवाओं ने इंदाैर को कंपाया, सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 10.9 पर पहुंचा, एक- दो दिन में पारा 8 तक पहुंचे के आसार

अभी और सताएगी ठंड: सर्द हवाओं ने इंदाैर को कंपाया, सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 10.9 पर पहुंचा, एक- दो दिन में पारा 8 तक पहुंचे के आसार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Freezing Winds Shook Indair, The Coldest Night Of The Season, Mercury Reached 10.9, Mercury Reached 8 In Two Days

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के बीच हुई, इसके बाद आसमान साफ होने लगा।

आसमान साफ होते ही और उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार रात को तापमान गिरकर 10.9 पर पहुंच गया। गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। इस सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है,जब न्यूनतम पारा इस स्तर पर आया है। एक-दो दिन में मौसम और सर्द होने के साथ न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

शुक्रवार सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5 कम डिग्री कम है। गुरुवार को 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, बुधवार रात न्यूनतम पारा 13 डिग्री था जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। गुरुवार रात यह 2 डिग्री घटकर 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य था।

दिसंबर में अधिकतम और न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)

तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 दिसंबर 29.0 12.7
2 दिसंबर 28.0 11.2
3 दिसंबर 29.9 12.6
4 दिसंबर 31.2 13.8
5 दिसंबर 31.6 14.4
6 दिसंबर 30.6 14.7
7 दिसंबर 30.2 15.0
8 दिसंबर 31.0 14.5
9 दिसंबर 31.0 16.0
10 दिसंबर 19.0 16.8
11 दिसंबर 19.4 16.4
12 दिसंबर 22.4 16.0
13 दिसंबर 22.3 17.2
14 दिसंबर 22.4 15.6
15 दिसंबर 22.2 14.6
16 दिसंबर 22.4 13.0
17 दिसंबर 21.6 11.4
18 दिसंबर 22.7 10.9



Source link