किसान आंदोलन का असर: शहर की थोक सब्जी मंडी में आलू, प्याज और लहसुन तीनों के दाम गिरे

किसान आंदोलन का असर: शहर की थोक सब्जी मंडी में आलू, प्याज और लहसुन तीनों के दाम गिरे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शाजापुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दिल्ली में कृषि विधेयक के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन का असर

दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन का असर शहर की सब्जी मंडी पर शुक्रवार को देखने को मिला है। आंदोलन के कारण मंडी व्यापारी दूसरी मंडियों में जिले के किसानों की उपज नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे शुक्रवार को मंडी की नीलामी में प्याज 25 रुपए किलो ही बिका।

जबकि गुरुवार को 32 रुपए किलो तक नीलाम हुआ था। इसी प्रकार लहसुन 6000 रुपए प्रति क्विंटल तक गया। आलू 18 रुपए किलो में नीलाम हुआ।

आंदोलन का हल होने पर मिल सकते हैं अच्छे दाम
शुक्रवार को आवक भी ज्यादा हुई। यहां प्याज 8000 कट्टे की आवक रही तो लहसुन की भी 500 कट्टे की आवक थी। आलू की 800 कट्टे की आवक रही। मंडी के थोक व्यापारी दिलीप परियाणी ने बताया कि दिल्ली में किसान आंदोलन के कारण पहले का भेजा गया माल जाम में फंसा है। इससे यूपी और बिहार में मंडियों में माल नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इस कारण दाम में गिरावट आई है। आंदोलन का निराकरण होगा। संभवत: जिले के किसानों को उनकी उपज के अच्छे दाम मिलना शुरू हो जाएंगे।

अनाज मंडी में शुक्रवार को औसत आवक प्राप्त हुई। मंडी कर्मचारी अनिल जैन ने बताया कि सोयाबीन की कुल आवक 2078 क्विंटल रही। इसके उच्चतम दाम 4455 और न्यूनतम दाम 3260 प्रति क्विंटल रहे। जबकि गेहूं की कुल आवक 613 क्विंटल रही। इसके उच्चतम 1826 और न्यूनतम दाम प्रति क्विंटल 1416 रहे।



Source link