- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Police Came Out To Catch The Accused Of Standing Fraud With Bulut, Stuck In An Hour Jam, Got The Accused Out Of Hand
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक दिन पहले हाइवे पर इसी जाम के कारण बच निकला था धोखाधड़ी का आरोपी
- शनिवार शाम झांसी रोड हाइवे पर रास्ते को लेकर महिलाएं कर रही थी हंगामा
- झांसी रोड पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस एक घंटे तक हाइवे पर ट्रैफिक जाम में फंसी रही और धोखाधड़ी का आरोपी मौका पाकर निकल गया। पुलिस मुखबिर की सूचना पर तुरारी गांव में खड़े आरोपी को पकड़ने निकली थी, लेकिन रास्ते में कुछ महिलाओं ने हाइवे जाम कर दिया। महिला उनके गांव का रास्ता बंद करने पर हंगामा कर रही थीं। एक घंटे पुलिस यहीं फंसी रही। इस दौरान आरोपी उनके हाथ से फिसल गया। इस पर पुलिस अफसरों को काफी गुस्सा आया। घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने जाम लगाने वाली महिलाओं पर मामला दर्ज किया है।
झांसी रोड थाना पुलिस को काफी समय से बिलौआ निवासी मलखान गुर्जर की तलाश थी। उसके खिलाफ इसी साल के शुरूआत में दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया गया था। शनिवार शाम झांसी रोड थाना पुलिस मलखान को पकड़ने निकली थी। टीम का नेतृत्व एसआई झांसी रोड राजीव पुरोहित कर रहे थे। मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि तुरारी के पास मलखान अपनी बुलट लेकर खड़ा हुआ है। अभी पुलिस की गाड़ी झांसी रोड हाइवे पर रामनगर के पास पहुंची थी की सामने हाइवे पर जाम लगाकर कुछ महिलाएं डंडे लेकर हंगामा कर रही थीं। करीब 20 से 25 महिलाएं और उनके साथ बच्चे भी थे। यह लोग उनके गांव का रास्ता एक कॉलेज प्रबंधन के द्वारा अचानक बंद कर देने से आक्रोशित थे। इस हंगामे में करीब एक घंटे पुलिस की टीम जाम में फंसी रही। जब जाम खुला और टीम तुरारी पहुंची तो मुखबिर ने बताया कि 20 मिनट पहले ही मलखान यहां से निकला है। इस पर पुलिस टीम को काफी गुस्सा आया। इस मामले में पुलिस थाना झांसी रोड में एसआई राजीव पुरोहित की शिकायत पर हाइवे जाम लगाने वाले महिलाओं और पुरुषों पर मामला दर्ज किया गया है।