- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- The Day After The Coldest Night Is Also Cold, Today Is The Shortest Day Of The Year; Weather Experts The Sky Will Be Clear, Cold Air Will Run
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दिनभर सर्द हवा चलने के बाद शाम काे आसमान सतरंगी हो गया। शाम ढलने तक यह नजारा देखा गया।
- आज दिन 10 घंटे 41 मिनट का, रात 13 घंटे 19 मिनट की
उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा ने शहर का ठिठुरा दिया है। यही वजह रही कि शनिवार की रात पारा 6.5 डिग्री पर पहुंच गया। सात दिन में शहर के न्यूनतम तापमान में 10.9 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।
शासकीय जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री था। इसके पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया था। मौसम विभाग भोपाल के विशेषज्ञ एचएस पांडे्य के अनुसार आसमान खुला रहने से दिन में भी ठंडी हवा चलने के आसार बन रहे हैं। जब तक हवा का रुख उत्तरी रहेगा तब तक सर्दी महसूस होगी।
पिछले सात दिन में ऐसे बदला शहर का मौसम

सेहत…चुस्त कपड़े न पहनें, यह रक्त संचार को कम करते है
सर्दी में गर्म कपड़े दस्ताने, टोपी, मफलर और जूते पहनें। शीतलहर के समय चुस्त कपड़े न पहनें, यह रक्त संचार को कम करते हैं। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल के अनुसार घर में हल्के ढीले-ढाले और सूती कपड़े बनें। बाहर जाएं तो उनी कपड़े पहनें। जितना संभव हो सके तो घर में ही रहें। पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त भोजन ग्रहण करें। शरीर की प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। ठंड बढ़ने की स्थिति में वेंटिलेशन होने पर ही रूम हीटर का उपयोग करें।
लीप ईयर होने से 2 दिन यही स्थिति, वेधशाला में देख सकेंगे
उज्जैन | साल का सबसे छोटा दिन सोमवार को 10 घंटे 41 मिनट का होगा। हालांकि लीप ईयर होने से मंगलवार का दिन इतना ही बड़ा होगा। सूर्य के चारों ओर पृथ्वी चक्कर लगाती है। इस परिभ्रमण में 21 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा। लीप ईयर होने से 22 दिसंबर को भी यही स्थिति रहेगी। सूर्य मकर रेखा पर ही लंबवत रहेगा। इस कारण उत्तरी गोलार्द्ध में सोमवार व मंगलवार को सबसे छोटा दिन रहेगा तथा रातें बड़ी होंगी। 21 दिसंबर को उज्जैन में सूर्योदय 7 बजकर 4 मिनट तथा सूर्यास्त 5 बजकर 45 मिनट पर होगा।
22 दिसंबर को सूर्योदय 7 बजकर 5 मिनट तथा सूर्यास्त 5 बजकर 46 मिनट पर होगा। इस प्रकार 21 एवं 22 दिसंबर दोनों दिन, दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट तथा रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट की होगी। 22 दिसम्बर से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। सूर्य की गति उत्तर की ओर दिखाई देना शुरू हो जाती है। सूर्य की उत्तर की ओर गति होने के कारण इसके बाद उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे।
वेधशाला में आज दिनभर शंकु यंत्र से देख सकेंगे
जयसिंहपुरा गऊघाट मार्ग स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला में इस घटना को शंकु यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। दोनों दिन शंकु की छाया सबसे लंबी होकर मकर रेखा पर गमन करती हुई दिखाई देगी। इस घटना को धूप होने पर ही देख सकेंगे। वेधशाला अधीक्षण आरपी गुप्त ने बताया पूरे दिन यह घटना देखी जा सकती है।