अवैध खनन पर कार्रवाई: उज्जैन में गंभीर डैम से एसडीआरएफ ने जब्त की 20 टन की दो नाव, क्रेन की मदद से तोड़ी गई

अवैध खनन पर कार्रवाई: उज्जैन में गंभीर डैम से एसडीआरएफ ने जब्त की 20 टन की दो नाव, क्रेन की मदद से तोड़ी गई


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गंभीर डैम से नाव जब्त कर क्रेन से तोड़ी गई

  • एक दिन पहले राजस्व महकमे के कर्मचारियों से खनन माफिया और मजदूरों ने की थी हाथापाई

उज्जैन में रेत खनन माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने जोरदार कार्रवाई की। गंभीर डैम से खनन में इस्तेमाल होने वाली 20-20 टन की दो नावों को जब्त कर क्रेन की मदद से उन्हें नष्ट कर दिया गया। छापा पड़ने से पहले रेत का खनन करने वाले माफिया और मजदूर भाग गए थे।

बड़नगर एसडीएम योगेश भरसट ने बताया कि गंभीर डैम के किनारे घटि्टया और बड़नगर तहसील में आने वाले गांवों में रेत माफिया चोरी से अवैध खनन करते हैं। कई बार खनन करने वाले मजदूरों और कार्रवाई के लिए गई प्रशासन की टीम से झड़प भी हो चुकी है। सोमवार को भी राजस्व महकमे की टीम से खनन माफिया और उनके मजदूरों ने हाथापाई की थी। इसीलिए मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम के साथ गंभीर डैम में अंधेरा होने पर छापा मारा गया। भारी संख्या में अधिकारियों की टीम देखकर माफिया और मजदूर भाग गए। डैम से दो बड़ी नावों को जब्त किया गया। जिनका वजन करीब 20 टन है। उन्हें क्रेन की मदद से पानी से बाहर निकाल कर तोड़ दिया गया।



Source link