Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा
- कॉपी लिंक
‘भाभीजी घर पर है’ के राइटर मनोज संतोषी
- ‘भाभीजी घर पर है’ के राइटर मनोज संतोषी की दैनिक भास्कर से ख़ास बातचीत
वो युवा जिन्हें राइटिंग का शौक है। जो राइटर बनना चाहते हैं। उन्हें मेरी यही सलाह है कि वो किसी भी तरह का प्लान न बनाएं। अक्सर प्लान की गई चीजें फ्लॉप होती है। अपनी लिखावट में रवानगी रखिए और लिखते चलिए। प्लानिंग नहीं करेंगे तो आपका काम अच्छा चलते रहेगा, जहां प्लानिंग शुरू होती है वहीं से दिमाग में केलकुलेशन आने लगते हैं। जहां से केलकुलेशन शुरू हो जाते हैं वहां से क्रिएटिविटी ख़त्म होने लगती है। यह कहना है सीरियल ‘भाभीजी घर पर है’ के स्क्रीन राइटर मनोज संतोषी का। वे भोपाल एक निजी काम में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए।
लोकल आर्टिस्ट्स को करेंगे प्रमोट
मैं अभी अलीगढ़ में वेब सीरीज बनाने वाला हूं। इसमें कवि व गीतकार गोपाल दास नीरज, शायर शहरयार, संगीतकार रविंद्र जैन ने अलीगढ़ का नाम मायानगरी में चमकाया है। मेरा सपना है कि इनके काम को आगे बढ़ाया जाए। वेब सीरीज में अलीगढ़ के कलाकारों को भी मौका देंगे। इसके लिए दिसंबर आखिर या जनवरी के पहले सप्ताह से ऑडिशन शुरू किए जाएंगे। फरवरी से शूटिंग शुरू कर देंगे। इसमें भोपाल के एक्टर इश्तियाक खान भी अलग रोल में दिखाई देंगे।
बहुत ही सख्त थे हबीब तनवीर साहब
मैंने उनके साथ ‘आगरा बाजार’ नाटक में काम किया था। मुझे उनकी दी हुई टिप्स आज भी काम आती है। वे रिहर्सल के समय बेहद स्ट्रिक्ट हुआ करते थे और अगर उनकी बात न सुने तो गुस्सा भी करते थे। आज भी जब मैं किसी स्क्रिप्ट को लिखता हूं तब मुझे उनकी कुछ बातें याद आती है और उस आधार पर लिखता हूं कि ऑडियंस को कनेक्ट कर सके। आज भी मैं थिएटर से जुड़ा हुआ हूं। जब भी मौका मिलता है मैं नाटक में काम करने से नहीं चूकता।