डिंडौरी में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का अंग्रेजी विषय का परिणाम रोक दिया गया है। छात्रा ने 15 अप्रैल को परिणाम घोषित होने के बाद अधिकारियों से संपर्क किया। री-टोटलिंग के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने पर उसमें किसी अन्य छात्रा की तस्वीर दिखाई दे रही है, जिससे छात्रा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। बजाग मॉडल स्कूल की कला संकाय की छात्रा ने बताया कि 15 अप्रैल को जब उन्होंने अपना परिणाम देखा, तो अंग्रेजी विषय का रिजल्ट रुका हुआ था। उन्होंने तुरंत एमपी ऑनलाइन के माध्यम से री-टोटलिंग का फॉर्म भरा। इसमें गलती से साक्षी यादव नाम की किसी दूसरी छात्रा की फोटो आ गई। इसके बाद संबंधित वेबसाइट भी बंद हो गई। अपनी समस्या लेकर अपने पिता दीन दयाल गजेंद्र के साथ डिंडौरी पहुंचीं और कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया से मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त के पास भेजा, जिन्होंने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि, कोई समाधान न होने पर आराध्या दोबारा कलेक्टर के पास पहुंचीं, जिन्होंने उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेज दिया। वहां उन्हें एक पत्र थमा दिया गया। पिता बोले- पढ़ाई में होशियार है बेटी आमा डोंगरी निवासी दीन दयाल गजेंद्र, जो पेशे से ड्राइवर हैं, अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि मझली बेटी पढ़ाई में होशियार है। स्कूल के शिक्षक भी उसकी प्रशंसा करते हैं। दीन दयाल और उनकी पत्नी संगीता अपनी बेटी को समझा रहे हैं, जो इस घटना से काफी मायूस है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते ने बताया कि छात्रा के परिणाम में सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से बात की गई है। उन्होंने पत्राचार भी किया है और मंडल ने परिणाम सुधारने का आश्वासन दिया है। अधिकारी फोन के माध्यम से भी लगातार संपर्क में हैं। छात्रा के साथ भोपाल जाकर रिजल्ट सुधरवाएगा। सहायक आयुक्त बोले -चारों को नोटिस जारी, एक्शन लेंगे
जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव ने बताया कि बजाग मॉडल स्कूल के केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और दो पर्यवेक्षक को नोटिस जारी किया गया था। मंगलवार को कलेक्टर के सामने पेश किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश थे कि किसी भी छात्र या छात्रा को सप्लीमेंट्री कापी नहीं देनी है। इसके बावजूद इन्होंने छात्रा को कापी दी। अब चारों पर कार्रवाई की जा रही है।
Source link