रायसेन में अनियंत्रित ट्रैक्टर खदान में गिरा: मुरैल कला में दो युवक तैरकर बाहर निकले, बाल-बाल बची जान – Raisen News

रायसेन में अनियंत्रित ट्रैक्टर खदान में गिरा:  मुरैल कला में दो युवक तैरकर बाहर निकले, बाल-बाल बची जान – Raisen News




रायसेन थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले मुरैल कला क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी से भरी खदान में जा गिरा। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के अनुसार, मलखान सिंह और उनके एक साथी ट्रैक्टर लेकर खदान क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खदान के पानी में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद दोनों युवक ट्रैक्टर से बाहर निकले और तैरकर किनारे तक पहुंचे। दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों घायल युवकों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बाद में हाइड्रोलिक क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को खदान के पानी से बाहर निकाला गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण ऐसे हादसों का जोखिम बना रहता है।



Source link