रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

मातगुवां थाना क्षेत्र के सागर रोड पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे तीन बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वाहन की टक्कर से घायल एक बाइक सवार की मौत हो गई। दो घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि रविवार की देर रात पथरगुवां का गजेंद्र उर्फ गज्जू पिता संतू रैकवार उम्र 30 वर्ष और तिलवां गांव का पप्पू पिता हलकाई कुशवाहा उम्र 35 वर्षीय सहित तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर मातगुवां की ओर जा रहे थे।

इस दौरान सागर रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वाहन की टक्कर लगने से घायल 30 वर्षीय गजेंद्र रैकवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पप्पू कुशवाहा को हाथ, पैर के साथ चेहरे में अधिक चोट आने से हालत गंभीर बनी हुई है। जबकी तीसरे युवक को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार की सुबह मृतक का पंचनामा तैयार कर पीएम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने डंपर चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलास शुरू कर दी है।



Source link