सता रही सर्दी: 20 KM की गति से चली हवाओं ने ठिठुरने को मजबूर किया, सोमवार सीजन की सबसे ठंडी रात, अगले 3 दिन रह सकते हैं कोल्ड डे

सता रही सर्दी: 20 KM की गति से चली हवाओं ने ठिठुरने को मजबूर किया, सोमवार सीजन की सबसे ठंडी रात, अगले 3 दिन रह सकते हैं कोल्ड डे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नाइट कर्फ्यू हटने के बाद सोमवार रात परिवार के साथ छप्पन दुकान पर व्यंजनों का लुफ्त उठाने पहुंचे लोग।

हवा की दिशा बदलते ही तापमान में जोरादर गिरावट आई है। सोमवार जहां सीजन का पहला कोल्ड डे रहा। वहीं, रात का तापमान भी इस सीजन सबसे कम रहा। अधिकतम तापमान 20,6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम होने पर उस दिन को कोल्ड डे माना जाता है। वहीं, रात का पारा भी 2 डिग्री गिरकर 8 पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा इतने नीचे आया है। इसके पहले दिसंबर के शुरुआत में यह 9 डिग्री तक पहुंचा था। मंगलवार सुबह से ही 20 किमी की गति से चल रही हवाओं के कारण आज भी कोल्ड डे रहने की संभावना है।

लगातार पारे में आएगी गिरावट
मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक साल खत्म होने तक अब मौसम सर्द ही रहेगा। रात को पारा घटकर फिर 7 से 8 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी।
नया साल शुरू होते ही बादल भी नजर आने के पूरे आसार हैं। अरब सागर से नमी मिलने की वजह से हल्के बादल 2 से 3 जनवरी के बीच रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं। बादलों की वजह से तापमान में वृद्धि नहीं होगी। बादलों के साथ ही हवा का रूख भी उत्तरी रहेगा। इससे दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आने की संभावना है।

सीवियर कोल्ड डे भी हो सकते हैं
शुक्ला के मुताबिक यदि अधिकतम तापमान 6,5 डिग्री तक और गिर गया तो यह सीवियर कोल्ड डे माना जाएगा। फिर चाहे न्यूनतम तापमान कितना अभी नीचे चला जाए। अधिकतम तापमान में गिरावट होने पर कोल्ड डे घोषित किए जाते हैं।

पिछले साल 5 कोल्ड डे थे
पिछले साल 26 से 30 दिसंबर तक खोल डे रहे थे। 29 दिसंबर को सीवियर कोल्ड डे माना गया था। 2018 की बात की जाए तो उस वर्ष 6 दिन कोल्ड डे के रूप में थे। इन दोनों वर्षों में न्यूनतम तापमान का स्तर 6 डिग्री तक रहा था। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक चला गया था।

क्यों इतना गिरा तापमान
शुक्ला के मुताबिक उत्तर भारत में जबरदस्त बर्फबारी होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। रविवार रात से ही हवा की दिशा उत्तरी हो गई है और लगातार हवा चल रही है। इस वजह से तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई। हवा का यह पैटर्न 31 दिसंबर तक जारी रहेगा। आने वाले 3 से 4 दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है



Source link