- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Clouds Have Been In The Sky For Two Days In Jabalpur, Maximum Mercury Dropped, People Were Disturbed By Melting All Day
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ठंड से बचने अलाव के चारों ओर घेरा बनाकर बैठे लोग
- मौसम विभाग का दावा गुरुवार से मौसम होगा साफ, और बढ़ेगी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दो दिनों से जबलपुर शहर में बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से जहां सुबह देर से धूप निकल रही है। वहीं हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान भले ही 11 डिग्री सेल्सियस रहा हो, लेकिन उत्तर-पश्चिम हवाओं के चलते गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। बादल होने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.9 दर्ज हुआ। ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार तक मौसम साफ हो जाएगा। तब पारे में और गिरावट दिखेगी।

कोहरे के बीच निकलती ट्रेन
दो दिन से छाए हुए हैं बादल
शहर में दो दिनों से छाए बादलों की वजह से लोगों को अलाव जलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। शाम और सुबह तक लोग अलाव के पास ही राहत महसूस कर रहे हैं। कालीमठ मंदिर के पास रहने वाले मन्नू लाल तिवारी, इंदू तिवारी, मोहन ने बताया कि इस सीजन में पहली बार अलाव जलाने की जरूरत पड़ी। दो दिन से बादल की वजह से ठंड बढ़ गई। बुधवार सुबह दस बजे तक वह अलाव के पास ही घेरा बनाकर बैठे हुए थे। चिकित्सकों ने भी बुजुर्गों को इस ठंड से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी अधिकतम पारा 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने का अनुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन से बदला है मौसम
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से जबलपुर में दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। गुरुवार तक इसका असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अभी अधिकतम पारा गिरा है। तब न्यूनतम पारा भी नीचे आएगा। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।