Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवती का अपहरण कर महाराष्ट्र के बुलडाना में होटल में किया दुष्कर्म
- आरोपी पर अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज
उज्जैन में युवती को अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलडाना जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत युवती को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
मामला उज्जैन के भाटपचलाना थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी आरएस कुशवाह ने बताया कि कस्बे की एक युवती को उसके पड़ोस में रहने वाला नौशाद 28 दिसंबर को शादी को झांसा देकर अपहरण कर लिया था। युवती के परिजनों ने पहले तो उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन बाद में जांच के दौरान पता चला कि नौशाद ने युवती का अपहरण किया है।
उन्होंने बताया कि नौशाद का पता लगाने के लिए मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया था। दो दिन पहले मुखबिर ने खबर दी कि नौशाद युवती को लेकर महाराष्ट्र के बुलडाना जिले के मलकापुर एरिया में छिपा है। खबर मिलने पर पुलिस ने मलकापुर के एक होटल में दबिश दी। जहां से नौशाद को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया गया।
शादीशुदा है नौशाद
पुलिस ने बताया कि नौशाद शादीशुदा है। उसके एक बेटी भी है। युवती ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि नौशाद ने शादी का झांसा देकर उसका अपहरण किया था। नौशाद ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है।