ग्वालियर में बखेड़ा: FIR नहीं लिखने और फरियादी को ही थाने में पीटने पर हंगामा, पुलिस के खदेड़ने पर एक व्यक्ति बेहोश; एक घंटे जाम

ग्वालियर में बखेड़ा: FIR नहीं लिखने और फरियादी को ही थाने में पीटने पर हंगामा, पुलिस के खदेड़ने पर एक व्यक्ति बेहोश; एक घंटे जाम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

थाना के सामने पुलिस के खदेड़ने के दौरान गिरकर बेहोश हुआ युवक, रोते परिजन

  • झांसी रोड थाना के सामने हुआ विवाद
  • नए साल का पहला जाम

घटना के बाद थाने पहुंचे घायल को ही पीटकर भगा देने से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। एक के बाद एक दो घटना के फरियादी के साथ ऐसा हुआ तो आक्रोश और भी भड़क गया। पर इसके बाद भी पुलिस नहीं मानी और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ने डंडा निकाल लिया। यहां एक युवक गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद तो वहां चीख पुकार मच गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। घटना शुक्रवार दोपहर झांसी रोड थाना के सामने की है। जब एसडीएम व अन्य पुलिस अफसर वहां पहुंचे तो हंगामा कर रहे लोग माने। उनको तत्काल एफआईआर का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।

पुलिस जवानों के मारपीट करते ही आक्रोशित स्थानीय लोग हंगामा करते हुए

पुलिस जवानों के मारपीट करते ही आक्रोशित स्थानीय लोग हंगामा करते हुए

झांसी रोड पारदी मोहल्ला निवासी किशन आदिवासी का भाई भानू ऑटो चलाता है। शुक्रवार दोपहर वह ऑटो लेकर आ रहा था तभी दो कार वाले आपस में रेस लगाते हुए निकले। दोनों कार के बीच में ऑटो फंस गया। टक्कर लगने से गाड़ी पलट गई। जिसमें वह उसकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद भानू थाना पहुंचा तो पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और भगा दिया। इसी समय पारस विहार में रहने वाले 50 वर्षीय गट्‌टा आदिवासी पर 10 से 15 लोगों ने हमला कर दिया। किसी जमीन को लेकर विवाद में सिर में बका मार दिया। घायल को लेकर परिजन झांसी रोड थाना में पहुंचे। इन्हें भी पुलिस ने थाने से भगाने का प्रयास किया। इस पर दोनों घटनाओं के फरियादी पक्ष ने पुलिस की इस हरकत पर विरोध जाहिर किया। विरोध करने पर कुछ पुलिस जवानों ने डंडा चलाकर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान गट्‌टा का एक रिश्तेदार बेहोश हो गया। यह देखकर लोग भड़क गए। बैरीकेड्स अड़ाकर झांसी रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे से डरी पुलिस बैकफुट पर आई

थाने के सामने हंगामा होते ही पुलिस बैकफुट पर आ गई। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन झांसी रोड थाना पुलिस से खफा लोग एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद जिला प्रशासन से एसडीएम झांसी रोड विनोद भार्गव व थाना प्रभारी पंकज त्यागी वहां पहुंचे। तत्काल घायल को इलाज के लिए पहुंचाया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसके बाद लोग सड़क से हटे और जाम खुला।



Source link