क्रिस गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है (Chirs Gayle/Instagram)
टी20 क्रिकेट के बादशाह 41 वर्षीय क्रिस गेल (Chris Gayle) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
यूकेसी में क्रिकेट का नया रूप देखने को मिलेगा. इस टूर्नामेंट में 16 मैच खेले जाएंगे. हर मैच में दो यूकेसी दावेदार शामिल होंगे. यहां एक खिलाड़ी का सामना दूसरे खिलाड़ी से होगा. मैच में 15 गेंदों की चार पारियां होंगी. लीग चरण में मैच जीतने के लिए दो अंक मिलेंगे. सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी विजेता होगा. लीग राउंड से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
युवराज की तरह छह छक्के लगाना चाहते हैं गेल
यूकेसी टूर्नामेंट से युवराज सिंह भी मैदान पर वापसी करने वाले हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि यूकेसी में 2007 के टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में एक ओवर में छह छक्के मारने के कारनामे को दोहरा पाएंगे. गेल भी युवराज वाला कारनामा दोहराना चाहते हैं. एक इंटरव्यू में गेल ने कहा कि छह छक्के लगाना संभव है और युवराज ने पहले ऐसा किया है तो मैं क्यों नहीं कर सकता.यह भी पढ़ें:
युवराज सिंह को घरेलू क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं मिलने पर पिता ने ऐसे किया रिएक्ट
टी20 के बादशाह हैं क्रिस गेल
यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में उनके नाम 22 शतक और 85 अर्धशतक दर्ज है. गेल ने 411 टी20 मैचों में 146.72 की स्ट्राइक रेट से 13584 बनाए हैं. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा छक्के लगाने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं.