हुंडई ने अपनी कारों की कीमत में बढोतरी की.
हुंडई ने अपनी सबसे पॉप्युलर मिड साइज एसयूवी Hyundai Creta की कीमत में 27 हजार 335 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. आपको बता दें हुंडई क्रेटा की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम 9 लाख 82 हजार रुपये से शुरू होकर 17 लाख 33 हजार रुपये के बीच है.
Hyundai Creta की नई कीमत- हुंडई ने अपनी सबसे पॉप्युलर मिड साइज एसयूवी Hyundai Creta की कीमत में 27 हजार 335 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. आपको बता दें हुंडई क्रेटा की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम 9 लाख 82 हजार रुपये से शुरू होकर 17 लाख 33 हजार रुपये के बीच है.
Hyundai Venue और Verna में बढ़ोत्तरी- हुंडई ने मिड साइज एसयूवी कार Hyundai Venue की कीमत में 25 हजार 672 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. आपको बता दें अभी तक इस कार की कीमत 6 लाख 76 हजार रुपये से शुरू होकर 11 लाख 66 हजार रुपये के बीच थी. वहीं हुंडई ने अपनी Verna कार की कीमत में 32 हजार 880 रुपये का इजाफा किया है. अभी तक इस कार की कीमत 9 लाख 3 हजार रुपये से शुरू होकी 15 लाख 19 हजार रुपये के बीच थी.हुंडई ने हैचबैक कारों की कीमत में किया इजाफा- Hyundai Motors India ने पॉप्युलर हैचबैक Hyundai Santro के दाम नए साल में 9,112 रुपये बढ़ा दिए हैं. फिलहाल इस कार की कीमत भारत में 4 लाख 64 हजार रुपये से लेकर 6 लाख 32 हजार रुपये तक है. हुंडई ने Hyundai Grand i10 NIOS के दाम 8,652 रुपये और उसके सीएनजी वेरियंट की कीमत 14,556 रुपये बढ़ा दिए हैं. फिलहाल हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस के फ्यूल वेरियंट की कीमत 5 लाख 13 हजार रुपये से लेकर 8 लाख 36 हजार रुपये और सीएनजी वेरियंट की कीमत 6 लाख 71 हजार रुपये से लेकर 7 लाख 25 हजार रुपये के बीच है.
यह भी पढ़ें: जनवरी 2021 में टाटा से लेकर BMW तक के ये मॉडल होंगे लॉन्च, जानिए इनके बारे में…
Aura और i20 की कितनी कीमत- हुंडई ने Aura के कीमत में 11 हजार 745 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 17 हजार 988 रुपये बढ़ाए गए है. फिलहाल हुंडई Aura की कीमत 5 लाख 86 हजार रुपये से शुरू होकर 9 लाख 29 हजार रुपये के बीच है. वहीं कंपनी ने आई20 की कीमत में 7 हजार 521 रुपये की बढ़ोत्तरी की है.