- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Sagar Couple Suicide Case; Husband Wife Commits Suicide By Hanging In MP Sagar, Suicide Note Found By Police
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फंदे से नीचे उतारा गया पति नीलेश का शव।
- सागर के बहरोल थाना क्षेत्र के पिड़रूआ गांव का मामला, दोनों ने सुबह 5 बजे घर में ही लगाई फांसी
बहरोल थाना क्षेत्र के पिड़रूआ गांव में एक दंपती ने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी दोनों ने अलग-अलग कमरों में सुसाइड किया। मरने के पहले दंपती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि रिश्तेदारों ने उनकी जमीन हड़प ली है। इससे प्रताड़ित होकर दोनों आत्महत्या कर रहे हैं। घटना के बाद बहरोल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव फंदे से उतारे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहरोल थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने बताया कि क्षेत्र के पिड़रूआ गांव में रहने वाले 37 वर्षीय नीलेश अहिरवार और उसकी पत्नी 35 वर्षीय रेवती अहिरवार ने मंगलवार सुबह 5 बजे घर में ही लकड़ी की म्यारी में रस्सी से फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली है। दंपती को फंदे से लटकते हुए नीलेश के पिता गजराज अहिरवार ने ही सबसे पहले देखा। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। टीआई ने बताया कि पति की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें आत्महत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया है।

फंदे पर झूलती पत्नी रेवती अहिरवार।
सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी के रिश्तेदारों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। उनसे दंपती काफी प्रताड़ित हैं। इस वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। दंपती के दो बच्चे भी हैं। एक 7 वर्ष का और दूसरा 5 वर्ष का बेटा है। नीलेश की पत्नी दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत पिपरोल गांव की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि पत्नी लंबे समय से अपने मायके में ही रह रही थी। जिसे पति कुछ दिन पहले ही ससुराल लेकर आया था और मंगलवार को यह घटना हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही हैं।