Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से परेशान रतलाम विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 2 योगी विहार कॉलोनी के रहवासियों ने बुधवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन एडीएम जमुना भिड़े को दिया। इसमें बताया कि कॉलोनी में पानी की टंकी और पाइप लाइन बिछी होने के बावजूद पानी नहीं मिल पा रहा है। स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं। एडीएम और आरडीए सीईओ ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। अधिवक्ता एवम कांग्रेस नेत्री अदिति दवेसर, नीलम सबरवाल, ममता मसीह, मुकेश मीना, भरतसिंह राठौर, नवीन पांचाल, तुलसीराम सिसोदिया सहित अन्य साथ रहे।