एथिकल हैकर का करतूत: छोटे बाल रखे और खुद को बताने लगा CSP ऑफिस का सिपाही; व्यापारी से सवा लाख का किराना खरीदा और बगैर ट्रांजेक्शन दे दी पेमेंट रसीद

एथिकल हैकर का करतूत: छोटे बाल रखे और खुद को बताने लगा CSP ऑफिस का सिपाही; व्यापारी से सवा लाख का किराना खरीदा और बगैर ट्रांजेक्शन दे दी पेमेंट रसीद


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

  • सिंहस्थ में ड्यूटी कर चुका है युवक इसलिए पुलिस के हावभाव और तौरतरीकों से था वाकिफ

सिंहस्थ में पुलिस कंट्रोल रूम में काम कर छोटे-छोटे बाल रखने वाला युवक एथिकल हैकर निकला। इतना ही नहीं वह सैकड़ों लोगों को मोबाइल एप के जरिए लाखों रुपए की चपत लगा चुका है। पुलिस के हत्थे चढ़े इस ठग ने वर्तमान में 2 एंबुलेंस किराए पर ले रखी थी। इसने नकली पुलिस बनकर अब तक कई लोगों को ठगा है।

खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले इशान गुप्ता निवासी 120, सेक्टर-ए विद्या पैलेस की शिकायत पर आरोपी सचिन मुकाती को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने आप को विजयनगर सीएसपी के दफ्तर में पदस्थ पुलिसवाला बताता था। मुकाती से इसने करीब सवा लाख का किराने का सामान लिया और फर्जी एप से ऑनलाइन पेमेंट कर ट्रांजेक्शन की स्लिप मैसेज पर डाल दी। दुकानदार ने जब खाते का ट्रांजेक्शन चेक किया तो बैलेंस बढ़ा नजर नहीं आया। दुकानदार ने ठग के बैंक की डिटेल निकाली तो पता चला कि 2 साल से उसका खाता खाली है। इसके बाद दुकानदार ने सूझबूझ से सचिन को फोन कर दुकान पर बुलाया। जैसे ही वह पहुंचा उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उससे ठगी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

क्या होता है एथिकल हैकर का काम

एक एथिकल हैकर का मुख्य काम कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम की सुरक्षा को जांचने का होता है ताकि वह कंपनी का डाटा हैक होने या चोरी होने से बचा सके। साथ ही कंप्यूटर सिस्टम के उन लूप होल्स का पता लगाते हैं, जिसके कारण दूसरे हैकर साइबर क्राइम को अंजाम देते हैं। इसके अतिरिक्त किसी तरह का साइबर क्राइम होने पर भी वह साइबर क्रिमिनल को पकड़ने में हरसंभव मदद करते हैं।

यहां पर लगती है एथिकल हैकर्स की मदद

एथिकल हैकर्स के लिए काम की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में इनकी मांग बढ़ती ही जाएगी। कोर्स के बाद सेना, पुलिस, खुफिया विभाग, फॉरेंसिक डिपार्टमेंट व अन्य सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। आजकल तो साइबर क्राइम से निपटने के लिए अलग से साइबर सेल मौजूद है, वहां पर हमेशा ही योग्य एथिकल हैकर्स की जरूरत रहती है। इसके अतिरिक्त बड़ी−बड़ी आईटी कंपनियों, कम्युनिकेशन कंपनियों, जासूस एजेंसियों व अन्य कई तरह की कंपनियों में भी काम की तलाश कर सकते हैं।



Source link