उपमुख्यमंत्री ने दतिया पीतांबरा माता के दर्शन किए.
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचकर पीतांबरा पीठ (Pitambra Peeth) के दर्शन किया. किसानों के फसल बीमा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश.
यहां से उप मुख्यमंत्री झांसी समीक्षा बैठक में पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिनवह मौसम खराब होने के कारण झांसी नहीं जा सके. उपमुख्यमंत्री ने दतिया पीतांबरा माता के दर्शन किए. इसके बाद धूमावती माता के दर्शन उन्होंने भक्तों की कतार में लगकर किए. शनिवार को यहां हजारों लोग दर्शन करने पहुंचते हैं. दौरान झांसी जिले की गरौठा विधानसभा के विधायक जवाहर लाल राजपूत ने दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री से अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुलाकात की. इस दौरान झांसी में भाजपा विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: राजस्थान: आरक्षण मिला, लेकिन सियासी बिसात पर महिलाएं अब भी बनी हैं ‘मुखौटा’
खरीफ नुकसान पर किसानों के लिए मांगा फसल बीमागरौठा विधानसभा के विधायक जवाहर लाल राजपूत ने 2020-21 खरीफ की फसल में बारिश कम होने से हुए फसलों को नुकसान पर किसानों को बीमा लाभ दिए जाने की मांग की. विधायक ने बताया कि यहां किसानों की फसल बारिश कम होने के कारण खराब हो गई थी. 80 प्रतिशत उर्द, मूंग, तिल, मूंगफली की फसल बर्बाद होने के बाद प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट नहीं भेजी गई. इस कारण किसानों को न बीमा लाभ मिल पाया और न ही मुआबजा दिया जा सका है. केशव मौर्य ने इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि किसानों की फसल को यदि नुकसान हुआ है तो उन्हें प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ जरूर मिलना चाहिए. दतिया में पत्रकारों से बात करने के बाद उपमुख्यमंत्री सीधे लखनऊ वापस चले गए.