पानी की सप्लाई: तीन दिनों में केवल एक टाइम मिल पाएगा पानी, रमनगरा लाइन मिलान का कार्य होगा

पानी की सप्लाई: तीन दिनों में केवल एक टाइम मिल पाएगा पानी, रमनगरा लाइन मिलान का कार्य होगा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • बुधवार को ही जलापूर्ति सामान्य हो पाएगी

रमनगरा की नई और पुरानी लाइन को आपस में जोड़ने का कार्य रविवार से किया जाएगा। इस दौरान तीन दिनों में केवल एक दिन यानी सोमवार की सुबह पानी दिया जाएगा। वह भी उस पानी की सप्लाई की जाएगी जो कि शनिवार की रात से सुबह तक टंकियों में भरा जाएगा।

इसके बाद बुधवार को ही जलापूर्ति सामान्य हो पाएगी। इस कार्य की वजह से शहर की 17 प्रमुख टंकियों से आधे शहर को पानी नहीं मिल पाएगा। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि रमनगरा जल शोधन संयंत्र की पुरानी लाइन से नई लाइन को जोड़ने का कार्य रविवार से किया जाएगा।

इसके चलते 10 जनवरी को दोनों वक्त, 11 जनवरी को सायंकालीन एवं 12 जनवरी को प्रातः व सायंकालीन जलापूर्ति पूर्णतः प्रभावित रहेगी। इससे बिड़ला धर्मशाला, मेडिकल, गुलौआ, रामेश्वरम्, मदर टेरेसा, मनमोहन नगर, सर्वोदय नगर, राइट टाउन, लक्ष्मीपुर, आनंद नगर, कोतवाली, लेमा गार्डन गोहलपुर की टंकियाँ प्रभावित होंगी।



Source link