Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मोहन नगर में कौवा मृत मिला, जिसका सैंपल जांच के लिए भेजा है।
प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के साथ रविवार काे शहर के अलग-अलग इलाकाें में 4 और पक्षियाें की माैत हाे गई। इनमें काैवा, चिड़िया व कबूतर शामिल हैं। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने इनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले में अब तक 7 पक्षियाें की माैत हाे चुकी है। पाॅल्ट्री फार्माें से 6 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी रिपाेर्ट एक की भी नहीं मिली। लाेगाें में बर्ड फ्लू की बीमारी काे लेकर डर बना हुआ है।
पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डाॅ. आरपी यादव ने बताया, इक्का-दुक्का पक्षियाें की माैत की जानकारी मिल रही है। अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई। रविवार काे चार और स्थानाें पर पक्षी मृत मिले हैं। इनमें में माेहन नगर वार्ड में नट बाबा मंदिर के पास कबूतर, फाॅरेस्ट रेस्ट हाउस के पास काैवा, केवी-3 और पंतनगर में चिड़िया मृत मिली। इन सभी के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। कहीं और से किसी पक्षी की माैत की जानकारी नहीं है। ब्लाॅक स्तर पर टीमें पाॅल्ट्री फार्म और पक्षियाें पर नजर रखे हैं। मुर्गे-मुर्गियाें के मरने की सूचना नहीं है।