Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल5 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- हत्या की आशंका, सिर पर चोट के निशान
- रात 10 बजे फोन पर बात करते हुए घर से निकला था युवक, सुबह मिला शव
रविवार सुबह तहसील कार्यालय के पास के भागवत मैदान में एक युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी रवि शाक्य काे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। एसडीओपी अभयराम चौधरी और सारनी थाना प्रभारी महेंद्रसिंह चौहान समेत बैतूल से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त अंकित पिता रामभरोस महोबिया 25 वर्ष के रूप में हुई। मृतक का घर मैदान से 50 मीटर की दूरी पर था। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था और उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। वही शव के पास वाहन के टायरों के निशान होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि हत्या कहीं दूसरे स्थान पर कर शव को मैदान में लगाकर फेंका है। मृतक के पिता रामभरोस बताया अंकित रात 10 बजे के बाद घर में खाना खा रहा था। तभी किसी का फोन आया। वह बात करते हुए बाहर निकला था। उसके बाद रातभर नहीं लाैटा। हमने उसके मोबाइल पर कॉल किया था, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। युवक की बहन का भी कहना था कि कल रात अंकित के मोबाइल पर बहुत फोन आ रहे थे। युवक के बारे में कई लोगों का कहना है कि अंकित किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। अधिकतर समय मोबाइल पर ही लगा रहता था। अंकित के पास दो से तीन मोबाइल तक रहते थे। वह गुजरात में काम करता था। लॉकडाउन के समय से घर पर ही था।
मामले की कर रहे हैं जांच
^मैदान पर युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
अभयराम चौधरी, एसडीओपी, सारनी