Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह5 दिन पहले
- कॉपी लिंक
जिले में पक्षियों के मरने का सिलसिला जारी है। रविवार को अलग-अलग जगह छह पक्षियों की मौत हो गई। जिसमें एक कबूतर नगरपालिका के फिल्टर प्लांट में पानी की टंकी पर मरा हुआ मिला। जबकि एक मृत कौआ विवेकानंद काॅलोनी में झाड़ियों में फंसा मिला है। इसी तरह एक उल्लू पक्षी लाल बिल्डिंग के सामने, धर्मपुरा में पानी की टंकी पर कबूतर मरा पड़ा मिला है। उधर स्टेशन पर भी एक पक्षी के मारने की सूचना मिली है। बटियागढ़ के पास मोठा में एक चिड़िया और एक कौआ मृत मिलने का मामला सामने आया है।
यहां पर बता दें कि शनिवार को 23 पक्षियों की मौत हो गई थी। सुबह लाल बिल्डिंग के सामने एक उल्लू के बच्चा का शव मिला। जिसकी सूचना वेटरनरी विभाग को दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सेंपल लिया। इसी तरह विवेकानंद नगर काॅलोनी में बबूल के पेड़ पर कौआ मृत अवस्था में मिला। नोडल अधिकारी डॉ. संजय पांडे ने बताया कि दमोह में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है, एक भी केस पॉजिटिव नहीं आया है।
फिल्टर प्लांट की टंकी पर कबूतर का शव मिला
नगरपालिका के फिल्टर प्लांट पर पानी की टंकी के ऊपर एक कबूतर मृत पड़ा हुआ था। इसकी सूचना वेटरनरी विभाग को नहीं दी गई। इसी तरह धर्मपुरा के पास भी पानी की टंकी पर कबूतर मृत पड़ा पाया गया है। विवेकानंद नगर काॅलोनी में रहवासियों ने वेटरनरी विभाग को इसकी सूचना दी और तुरंत कौआ का सेंपल अधिकारियों ने लिया। डॉ. पांडे ने बताया कि फिलहाल ऐसी कहीं से कोई सूचना नहीं आई है जहां पर एक साथ पक्षियों के मरने की खबर मिल रही हो। एक दो पक्षी मरने से संक्रमण का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।