कांग्रेस अपील कर रही है कि राम मंदिर के लिए डिजिटल दान दें.
पी सी शर्मा ने कहा-ये सब बीजेपी (BJP) से जुड़े लोग हैं. VHP, बजरंग दल ये जो चंदा कर रहे हैं.चंदा क्यों.भगवान राम (Ram) और भक्त के बीच में बिचौलियों की जरूरत नहीं है. ये पैसा सीधा रामजी के अकाउंट में जाना चाहिए
पी सी शर्मा का कहना है राम जन्मभूमि ट्रस्ट है और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनना शुरू हुआ है. कई पार्टी और संस्थाएं चंदा जमा कर रहे हैं. जुलूस निकाल रहे हैं. हमारा ये कहना है कि जब ट्रस्ट ने तीन चार अकाऊंट नंबर दे रखे हैं. ये डिजिटल जमाना है तो डिजिटल दान दीजिये ना. उनके अकाउंट में पेटीएम कीजिये. प्रधानमंत्री ने पेटीएम शुरू किया है. ये चंदाखोरी बंद हो क्योंकि इसके पहले भी राममंद्रिर के नाम पर चंदा हुआ था. उसका आज तक हिसाब नहीं मिला.
बिचौलियों की ज़रूरत नहीं
शर्मा ने कहा-ये सब बीजेपी से जुड़े लोग हैं. VHP, बजरंग दल ये जो चंदा कर रहे हैं.चंदा क्यों.भगवान राम और भक्त के बीच में बिचौलियों की जरूरत नहीं है. ये पैसा सीधा रामजी के अकाउंट में जाना चाहिए ताकि वहां भव्य मंदिर बन सके. मेरा ये कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1989 में भूमि पूजन किया था और रामलला का ताला खुलवाया था. राम सबके हैं क्योंकि ये सुप्रीम कोर्ट का आदेश है. अकाउंट में पैसा डालो.
RSS के प्रयास से कांग्रेस में राम प्रेम जागा
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कांग्रेस राम के नाम पर बेवजह के सवाल खड़े कर रही है.राम मंदिर न्यास में बरसों की व्यवस्था है. समाज काम कर रहा है. दल नहीं कर रहा है. कांग्रेस के अब ज्ञान चक्षु खुल गये हैं. पहले तो वो राम का अस्तित्व ही नहीं मानते थे. आरएसएस के प्रयासों से देशभक्ति का भाव जागृत हुआ है.लोग अपनी इच्छानुसार दान दे रहे हैं. कांग्रेस को सिर्फ राजनीति के लिए सवाल खड़े करना हैं. सिर्फ सवाल खड़ा करने से काम नहीं चलता.