कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तांडव में हिंदी देवी-देवताओं का अपमान किया गया है.
मध्य प्रदेश (MP) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam mishra) ने कहा है कि पहली नजर में यह दिखाई देता है कि जानबूझकर इस सीरीज में टुकड़े टुकड़े गैंग की गतिविधियों को जायज ठहराने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए गए हैं
इतना ही नहीं पोस्टर की जूतों से पिटाई भी की गई और फिर बाद में पोस्टर को आग के हवाले कर दिया गया. हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का कहना है वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है. वह इसके खिलाफ थाने में एफ आई आर भी दर्ज कराएंगे.
वेब सीरीज और विवाद
वेब सीरीज तांडव रिलीज के साथ ही विवादों में इसलिए भी घिर गई है क्योंकि इसमें दिखाए गए कुछ अंश हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के तौर पर देखे जा रहे हैं. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि वेब सीरीज में जिस तरह भगवान शिव और भगवान राम के बीच संवाद को दिखाया गया है वह हिंदू देवताओं का सीधे तौर पर अपमान है. इस सीरीज के निर्माता निर्देशक और इसमें काम करने वाले अभिनेता इस अपमान के लिए जिम्मेदार हैं. लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
सियासत भी तेज
इधर वेब सीरीज तांडव को लेकर राजनीतिक तौर पर भी प्रतिक्रिया निकल कर सामने आ रही हैं.मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पहली नजर में यह दिखाई देता है कि जानबूझकर इस सीरीज में टुकड़े टुकड़े गैंग की गतिविधियों को जायज ठहराने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए गए हैं.वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने तो सीधे तौर पर वेब सीरीज तांडव के प्रसारण पर रोक की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक चिट्ठी भी लिख दी है.