IND vs AUS: सिराज को पिता की कब्र पर देख भर आया बॉलीवुड के ‘हीमैन’ का मन, बोले- नाज है तुझ पर

IND vs AUS: सिराज को पिता की कब्र पर देख भर आया बॉलीवुड के ‘हीमैन’ का मन, बोले- नाज है तुझ पर


IND vs AUS: मोहम्मद सिराज एयरपोर्ट से सीधा अपने पिता की कब्र पर गए (Twitter)

IND vs AUS: पिता की कब्र पर सिराज की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. यह तस्वीर लोगों को जहां एक तरफ भावुक कर रही है, वहीं साथ ही प्रेरणा भी दे रही है. बॉलीवुड के ‘हिमैन’ धर्मेंद्र भी सिराज की इस तस्वीर को देखने के बाद भावुक हो गए हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 22, 2021, 1:25 PM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में एक बार फिर से करारी शिकस्त देकर भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) स्वदेश लौट आई है. भारत लौटी टीम का इंडिया के खिलाड़ियों का स्वागत उनके गृहनगर में जमकर हुआ. जहां एक तरफ मुंबई, तमिलनाडु, दिल्ली, कोलकाता में खुशी का माहौल देखने को मिला. वहीं, दूसरी तरफ हैदराबाद में माहौल गमजदा दिखने को मिला. दरअसल, जब जीत के नायकों में से एक मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) एयरपोर्ट से सीधा अपने पिता की कब्र पर गए. पिता की कब्र पर सिराज की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. यह तस्वीर लोगों को जहां एक तरफ भावुक कर रही है, वहीं साथ ही प्रेरणा भी दे रही है. बॉलीवुड के ‘हिमैन’ धर्मेंद्र (Dharmendra) भी सिराज की इस तस्वीर को देखने के बाद भावुक हो गए हैं.

दरअसल, सिराज ने अपने पिता के निधन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में ही टीम (India vs Australia) के साथ रुकने का फैसला किया था. वह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे कब्रगाह पहुंचे और अपने पिता मोहम्मद गौस को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही इस तेज गेंदबाज का दो महीने का इंतजार खत्म हुआ. वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के शीर्ष गेंदबाज रहे.

IND vs AUS: वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया नटराजन के ग्रैंड वेलकम का VIDEO, बोले- स्वागत नहीं करोगे?

चेतेश्वर पुजारा की बेटी ने ढूंढ़ा पापा की चोटों का इलाज, कहा- ‘हर घाव को किस करूंगी’भारतीय सिनेमा में ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने मोहम्मद सिराज के लिए एक भावुक कर देने वाला ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ”सिराज, भारत के बहादुर बेटे तुम्हें प्यार…. नाज है तुझ पर, दिल पर वालिद की मौत का सदमा लिए तुम वतन की आन के लिए मैच खेलते रहे…. और एक अनहोनी जीत वतन के नाम दर्ज करके लौटे… कल तुझे अपने वालिद की कब्र पर देख कर मन भर आया… जन्नत नसीब हो उन्हें…

धर्मेंद्र ने मोहम्मद सिराज के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है (Dharmendra/Twitter)

सिराज के 53 साल के पिता का फेफड़ों से जुड़ी बीमारी के कारण 20 नवंबर को निधन हो गया था. वह ऑटो रिक्शा चलाते थे. इसके एक हफ्ते पहले ही सिराज भारतीय टीम के साथ अपने पहले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे.

सिराज को स्वदेश लौटने का विकल्प दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला किया और सिडनी टेस्ट के दौरान जब राष्ट्रगान बज रहा था तो इस बारे में सोचकर वह काफी भावुक होकर रोने लगे थे. सिराज के इस जज्बे को पूरा भारत सलाम कर रहा है.

सोशल मीडिया पर फैन्स मोहम्मद सिराज के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

बता दें कि मोहम्मद सिराज ने मेलबर्न में दूसरे मैच के साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने इस सीरीज में 13 विकेट चटकाए, जो किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था.








Source link