दिव्यांग महिला की स्कूटी को टक्कर मारी: हरदा में युवक-युवती की बाइक स्पीड ब्रेकर पर फिसली; दो सड़क हादसों में पांच घायल – Harda News

दिव्यांग महिला की स्कूटी को टक्कर मारी:  हरदा में युवक-युवती की बाइक स्पीड ब्रेकर पर फिसली; दो सड़क हादसों में पांच घायल – Harda News



हरदा जिले में शुक्रवार की शाम दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए, जिनमें पांच लोग घायल हो गए। हादसों में एक दिव्यांग महिला, उसकी बेटी, और दूसरे में एक युवक व युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की हाल

.

पहला हादसा: रक्षाबंधन की खरीदी को निकलीं मां-बेटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर वार्ड नंबर 25 की रहने वाली दिव्यांग महिला रजनी धाकड़ शुक्रवार शाम अपनी बेटी प्रणवी को रक्षाबंधन के लिए कपड़े दिलाने स्कूटी से बाजार ले जा रही थीं। उनके साथ उनका देवर दिनेश भी था। रजनी ने बताया कि वह पति के निधन के बाद नगर पालिका की दीनदयाल रसोई में खाना बनाने का काम करती हैं।

जब वे तीनों स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गिर पड़े। चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

दूसरा हादसा: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, युवक-युवती दोनों गंभीर शुक्रवार शाम ही दूसरा हादसा टिमरनी तहसील के ग्राम बाजनिया के युवक के साथ हुआ। 21 वर्षीय सुनील पिता संतोष सकतपुरी अपनी महिला मित्र आरती मर्सकोले (निवासी रायबोर) के साथ हरदा से बाजार करके बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

गांव खिड़कीवाला के पास एक स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक असंतुलित होकर उछल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में पांच घायल भर्ती, दो ICU में दोनों हादसों के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों के अनुसार, सुनील और आरती की हालत गंभीर है, जिन्हें ICU में रखा गया है।रजनी धाकड़, उनकी बेटी और देवर का भी इलाज जारी है।

पहले हादसे के फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।दूसरे मामले में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने की बात सामने आई है।पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link