ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन किया है. (साभार-AP)
ICC Player of The Month Awards: आईसीसी ने बुधवार को ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवार्ड्स की शुरुआत की घोषणा की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 27, 2021, 3:08 PM IST
जनवरी महीने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज, दक्षिण अफ्रीका के मरिजाने काप और नादिन डे क्लेर्क और पाकिस्तान की निदा डार भी दौड़ में हैं. आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रशंसकों को हर महीने आनलाइन वोटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है. ऑनलाइन वोट के अलावा एक स्वतंत्र आईसीसी वोटिंग अकादमी भी बनाई गई है जिसमे पूर्व खिलाड़ी, प्रसारक और पत्रकार शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें:
बड़ी खबर: IPL 2021 के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में लगेगी खिलाड़ियों पर बोलीPAK vs SA: पाकिस्तानी विकेटकीपर रिजवान ने ऐसा किया रन आउट, याद आ गए जोंटी रोड्स- देखें Video
आईसीसी महाप्रबंधक ज्यौफ अलार्डिस ने कहा, “आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के जरिए प्रशंसकों से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा जो अपने पसंदीदा क्रिकेटर के प्रदर्शन की इस रूप में सराहना कर सकेंगे.” हर वर्ग के लिए तीन नामांकन आईसीसी की पुरस्कार नामांकन समिति तय करेगी. वोटिंग अकादमी ईमेल से अपने वोट देगी जो कुल वोट का 90 प्रतिशत होगा. महीने के पहले दिन आईसीसी से रजिस्टर्ड प्रशंसक अपने वोट आईसीसी की वेबसाइट पर डाल सकेंगे जो कुल वोट का दस प्रतिशत होगा. विजेता की घोषणा महीने के दूसरे सोमवार को की जाएगी.