रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर जाकर खुद डिजाइन करें अपने लिए हेलमेट और टी-शर्ट, यहां देखें प्रोसेस– News18 Hindi

रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर जाकर खुद डिजाइन करें अपने लिए हेलमेट और टी-शर्ट, यहां देखें प्रोसेस– News18 Hindi


नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड ने अपने कस्टमर के लिए  ‘Make It Yours’ फीचर शुरू किया है. इस फीचर के जरिए आप रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने हिसाब से हेलमेट और टी-शर्ट डिजाइन कर सकेंगे. आपको बता दें ‘Make It Yours’ एक अलग मोटरसाइकिल पर्सनलाइजेशन टूल है जिसके मीटियर 350 लॉन्च के दौरान पेश किया गया था. कंपनी ने कहा कि, पहले ये कस्टमाइजेशन सिर्फ मीटियर 350 और 650 ट्वीन मोटरसाइकिल्स के लिए था लेकिन अब इसे गियर अपैरल के लिए भी कर दिया गया है.

कैसे करें हेलमेट और टी-शर्ट डिजाइन- यदि आप अपने हिसाब से हेलमेट और टी-शर्ट डिजाइन करना चाहते है. तो इसके लिए आपको रॉयल एनफील्ड की Store.royalenfield.com वेबसाइट पर जाना होगा. जहां आपको अपने हिसाब से प्रोडक्ट्स कस्टमाइज करने का मौका मिलेगा. आपको बता दें इस वेबसाइट पर आपको 7 हजार से ज्यादा डिजाइन मिलेंगे. जिसकी मदद से आप अपना हेलमेट और टी- शर्ट कस्टमाइज कर सकते है.

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! ऑटो सेक्टर के कर्मचारियों की जल्द बढ़ेगी सैलरी, कंपनियों ने शुरू किया इंक्रीमेंट प्रोसेस

हेलमेट डिज़ाइन-  Store.royalenfield.com वेबसाइट पर जाकर आपको अपने साइज के हेलमेट का चुनाव करना होगा. इसके बाद आप हेलमेट की डिजाइन और कलर का चुनाव भी कर सकते है. वहीं आप अपने पसंद के हेलमेट पर ग्राफिक्स डिजाइन भी बना सकते है. आपको बता दें इस सबके के बाद आपको अपना हेलमेट प्राप्त करने के लिए 3200 रुपये का भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें: 2021 Tata Safari: यहां देखें टेस्ट ड्राइव फीचर्स, केबिन डिजाइन और सभी प्रीमियम लुक्स

Tshirts का डिजाइन- यदि टी-शर्ट की बात की जाए तो आप Store.royalenfield.com पर जाकर अपने साइज की टी शर्ट का चुनाव करें. इसके बाद आपको अपनी टी-शर्ट के कलर का चुनाव करना होगा. इस प्रोसेस के बाद आप अपनी पसंद की टी-शर्ट पर कलर, बैज, प्रिंट्स, टेक्स्ट की मदद से कस्टमाइज कर सकते है. आपको बता दें अपनी पसंद की टी-शर्ट के लिए आपको 1250 रुपये का भुगतान करना होगा.  

कैसे होगी हेलमेट और टी-शर्ट की डिलीवरी- कस्टमाइज की गई चीजें आपके पास 15 से 30 दिनों के भीतर डिलीवर हो जाएंगी. फिलहाल ये फीचर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. वहीं इसे आप रॉयल एनफील्ड के डीलरशिप में भी पा सकते हैं.





Source link