बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत को बताया पाकिस्तान टीम के लिए बेहद जरूरी

बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत को बताया पाकिस्तान टीम के लिए बेहद जरूरी


विजयी चौका लगाने के बाद अजहर अली के साथ फवाद आलम (फोटो AP)

Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा कि भले ही यह जीत घरेलू मैदान में मिली है लेकिन दक्षिण अफ्रीका एक शीर्ष टेस्ट टीम है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 30, 2021, 7:39 AM IST

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई में पाकिस्तान (Pakistan) ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को सात विकेट से मात दी. आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत को टीम के लिए बेहद जरूरी करार दिया. न्यूजीलैंड दौरे पर लगाातार दो टेस्ट हारने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बहुत आलोचना हो रही थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे. मैच के बाद बाबर ने कहा कि यह जीत हमारे बहुत आवश्यक थी. न्यूजीलैंड में आखिरी सीरीज बहुत अच्छी नहीं रही. उन्होंने कहा कि भले ही यह जीत घरेलू मैदान में मिली है लेकिन दक्षिण अफ्रीका एक शीर्ष टेस्ट टीम है.

बाबर आजम ने कहा कि वह अपनी टीम को विदेशों में जीतते हुए देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्वदेश में आपसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है क्योंकि हालात आपके अनुकूल होते हैं लेकिन हमें विदेशों में भी जीतने की जरूरत है.’’ बाबर ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि हमें अपने खिलाड़ियों और शीर्ष प्रदर्शन करने वालों पर अधिक विश्वास करने की जरूरत है. हम एक या दो खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों की अनदेखी नहीं कर सकते, हमें उन पर भरोसा करने की जरूरत है.’’बाबर ने कहा कि उन्हें स्वदेश से अधिक विदेशों में रन बनाने से आत्मविश्वास मिलता है.

डिकॉक बोले-बल्लेबाजों ने निराश किया
वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डिकॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के लिए आसानी से विकेट गंवाने को जिम्मेदार ठहराया. डिकॉक ने कहा कि उनके खिलाड़ियों के पास यहां पिच की धीमी प्रकृति से सामंजस्य बैठाने का पर्याप्त समय था. डिकॉक ने मैच के बाद कहा, ‘‘बेशक पहली पारी में हमारे बल्लेबाजी प्रदर्शन ने हमें निराश किया, हमने कुछ विकेट आसानी से गंवा दिए और इसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा. ’’पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 मैचों में यह सिर्फ पांचवीं जीत है.यह भी पढ़ें:

हरभजन सिंह इस भारतीय बल्लेबाज से बेहद प्रभावित, कहा-हमेशा रखूंगा ऑल-टाइम XI में

कभी खाना खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, अब ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुआ सेलेक्शन

डिकॉक ने कहा कि कोविड-19 से जुड़ी स्थिति के बावजूद उनकी टीम ने पाकिस्तान में हालात से सामंजस्य बैठाने में अधिक समय नहीं लिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहली पारी में स्वयं को निराश किया. बेशक जब आप पहले बल्लेबाजी करते हो तो आपको 220 से अधिक रन बनाने होते हैं और इसके बाद हमने 40 रन के आसपास उनके चार विकेट गंवा दिए और उन्हें वापसी करने का मौका दिया. ’’हाल के मैचों में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने पर डिकॉक ने कहा कि उनकी यह पहचाने करने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. डिकॉक ने कहा कि जब बल्लेबाज दबाव में आता है तो शॉट खेलने की कोशिश करता है लेकिन इस पिच पर धैर्य के साथ खेलने की जरूरत थी. (भाषा इनपुट के साथ)








Source link