इंदौर में सत्ता-संगठन का जमावड़ा होगा.
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश इकाई के लिए आज और कल बेहद अहम साबित होंगे. इन दो दिनों में निकाय चुनाव की रणनीति के साथ ही प्रदेश में भाजपा की दिशा और दशा पर मंथन होगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 31, 2021, 8:00 AM IST
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश इकाई के लिए आज और कल बेहद अहम साबित होंगे. इन दो दिनों में निकाय चुनाव की रणनीति के साथ ही प्रदेश में भाजपा की दिशा और दशा पर मंथन होगा. मंथन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.
विजयवर्गीय, सिंधिया ले सकते हैं बैठक में हिस्सा
बैठक की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें पार्टी के राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते के भी भाग लेने की संभावना है. प्रदेश भाजपा ने हाल ही में अपनी नई कार्यकारिणी के साथ नगरीय निकाय के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है.पंचायत चुनाव जीतने के दिए जाएंगे टिप्स
इंदौर में सत्ता और संगठन के इस जमावड़े में नए कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन एक्टिव रखने के सूत्र बताए जाएंगे. इसके अलावा बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी की रूपरेखा भी तय की जाएगी. यही नहीं किसान आंदोलन और दूसरे राष्ट्रीय मुद्दों का मध्यप्रदेश पर असर को लेकर भी विमर्श किया जाएगा. नगरीय निकाय चुनाव से पहले हो रही नवनियुक्त पदाधिकारियों की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. पदाधिकारियों को अगामी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के टिप्स दिए जाएंगे.