- Hindi News
- Career
- UGC NET 2021| NTA Increases The Upper Age Limit For Junior Research Fellowship, Candidates Will Get One Year Relaxation In Maximum Age Limit This Year
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस साल होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है। एजेंसी ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा बढ़ाकर 31 साल कर दी है। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ इस सा ल की परीक्षा के लिए ही मान्य होगा।
2 मई से शुरू होगी परीक्षा
इस बारे में NTA ने कहा कि, यह आयु सीमा सिर्फ इस साल होने वाली परीक्षा में ही लागू होगी। इससे पहले JRF के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित थी, जिसमें इस बार एक साल की छूट दी गई है। हाल ही में NTA ने यूजीसी नेट 2021 की तारीखें भी जारी कर दी हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक इस साल परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को होगी। यह परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित की जाती है। असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
02 मार्च तक जारी रहेगी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
यूजीसी नेट के लिए जारी नोटिफिकेशन के साथ ही परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी 02 फरवरी, 2021 से शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स 02 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, फीस सबमिशन की लास्ट डेट 03 मार्च तय की गई है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एजेंसी की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
84 विषयों में होगी नेट की परीक्षा
नेट/जेआरएफ परीक्षा में दो पेपर होंगे। ये सुबह और दोपहर यानी दो शिफ्ट में होंगे। परीक्षा में पहला पेपर जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, टीचिंग और जनरल रिसर्च एप्टीट्यूड का होगा, जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। कैंडिडेट्स 84 विषयों में नेट की परीक्षा दे सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा का पहला पेपर 100 अंकों का होता है, जिसमें कुल 50 सवाल पूछे जाएंगे। जबकि दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा, जिसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे।
यह भी पढ़ें-