- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- As Soon As CM Came To The Stage, The Young Man Tried To Fire Himself By Putting Kerosene On Him, The Police Caught Him
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फूलबाग पर सीएम कार्यक्रम के दौरान मुरैना में भू-माफिया से परेशान धर्मेन्द्र शर्मा ने कैरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
- शासन मुर्दाबाद के लगाए नारे, बोला सब परेशान कर रहे
- फूलबाग मैदान पर चल रहा था कार्यक्रम
सीएम शिवराज के सामने एक युवक ने खुद पर कैरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया है। युवक भू-माफिया से परेशान था और शासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था। युवक को ऐसा करते देखे पुलिस जवानों ने तत्काल उसे पकड़ा और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला है। घटना रविवार शाम 4.15 बजे फूलबाग मैदान सभा स्थल की है। युवक के बारे में पता लगा है कि वह मुरैना का रहने वाला है और उसकी जमीन पर किसी पप्पू शर्मा ने कब्जा कर लिया है। पुलिस युवक को लेकर चली गई है।

हंगामा करने वाले युवक को घसीटकर ले जाती पुलिस, उसे पड़ाव थाना में रखा गया है, यह उसका दूसरा आत्मदाह का प्रयास है
रविवार को प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह विकास कार्यो की समीक्षा और भूमिपूजन के लिए आए हैं। फूलबाग पर शाम 4 बजे सीएम की सभा होनी थी। इसमें हितग्राहियों को सीएम को सम्बोधित करना था। अभी शाम 4.15 बजे सीएम मंच पर पहुंचे और जैसे ही उन्होंने माइक पकड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकारना शुरू किया था, तभी वहां दर्शक दीर्घा की पहली लाइन से एक युवक खड़ा होकर शासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगा। अभी कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही युवक ने एक प्लास्टिक की बोतल निकाली और खुद पर कैरोसिन छिड़क लिया। यह देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। युवक ने माचिस निकाली ही थी कि पुलिस ने उसे जलाने से पहले ही पकड़ लिया। पुलिस जवान उसे उठाकर तत्काल बाहर की तरफ ले गए हैं। यहां से उसे पड़ाव थाना पहुंचाया गया है।
चिल्लाते हुए कह रहा एसडीएम, शासन कोई मदद नहीं कर रहा
जब पुलिस युवक को उठाकर ले जा रही थी तो वह कैरोसिन से भिड़ा हुआ था। वह चिल्लाते हुए कह रहा था बहुत परेशान है। भू-माफिया से बहुत परेशान है। पप्पू शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा ने उसकी जमीन हड़प ली है। एसडीएम भी कुछ नहीं कर रहा, शासन कोई मदद नहीं कर रहा। इसलिए मरने आया था
जमीन के लिए कई चक्कर काट चुका है
पता लगा है कि आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक का नाम और पहचान धर्मेन्द्र शर्मा निवासी आदित्यपुरम है। उसने 2008 में मुरैना एक प्लाॅट खरीदा था। जमीन पर किसी पप्पू नामक दबंग ने कब्जा कर लिया है। पुलिस से लेकर प्रशासन और शासन स्तर तक युवक कई आवेदन लगा चुका है, लेकिन उसे मदद नहीं मिल रही है। सीएम स्तर पर भी 5 बार शिकायत कर चुका है। इसलिए वह परेशान होकर आत्मदाह करने आया था।
सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद पुलिस के उन तमाम दावों की भी पोल खुल गई है जिसमें सीएम कार्यक्रम के दौरान कड़ी सुरक्षा की बात कही गई थी। पुलिस की चेकिंग और मेटल डिटेक्टर के बीच से एक युवक बैग में कैरोसिन भरी बोतल और माचिस लेकर अंदर पहुंच गया। सीएम की सुरक्षा ‘डी’ के बाद पहली लाइन में वह बैठा था। ऐसे तो वह कोई भी हथियार लेकर अंदर आ सकता था।