ऑनलाइन DL सहित इन 15 सर्विस के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड, सरकार बनाने वाली है नियम!– News18 Hindi

ऑनलाइन DL सहित इन 15 सर्विस के लिए जरूरी होगा आधार कार्ड, सरकार बनाने वाली है नियम!– News18 Hindi


नई दिल्ली. देश में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस सहित 15 सर्विस के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन का नियम बनने वाली है. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय ने इस नियम के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और इस पर लोगों से सुझाव मांगे है. आपको बता दें फिलहाल ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस सहित कई सर्विस के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं होती. लेकिन इस नियम के लागू होने के बाद ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस, डीएल नवीनीकरण, पते का परिवर्तन, वाहन रजिस्ट्रेशन, अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सुविधाओं के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन की आवश्यकता होगी.

ऐसे करना होगा आधार का यूज- सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार जो लोग परिवहन मंत्रालय के पोर्टल के जरिए ऑनलाइन सर्विस का लाभ उठाना चाहते है. उन सभी को अपना आधार वेरिफाई कराना होगा. यदि आप अपना आधार वेरिफाई नहीं कराते है तो आपको इन सभी सर्विस के लिए लोकल आरटीओ ऑफिस जाना होगा.

यह भी पढ़ें: Video : फनी वीडियो को देखकर समझें! कार के लिए कितना जरूरी है पार्किंग सेंसर

आधार वेरिफिकेशन से होगा ये फायदा- आपको बता दे सड़क परिवहन मंत्रालय फर्जी डीएल सहित कई परेशानी को दूर करने के लिए ऑनलाइन डीएल सहित 15 सर्विस के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी करने वाला है.

यह भी पढ़ें: इस नए शहर में नहीं होंगे ट्रैफिक सिग्नल, निजी और कमर्शियल वाहन के लिए होगी अलग लेन

Aadhar सहित इसको भी कर सकते है यूज- यदि अभी तक आपका आधार कार्ड बनकर नहीं आया है तो आप ऑनलाइन डीएल सहित 15 सर्विस के लिए अपना आधार नामांकन की आईडी स्लिप भी यूज कर सकते है. सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार इस ड्राफ्ट में ये सुविधा दी गई है. जिसमें आप आधार नामांकन आईडी स्लिप को यूज कर सकते हैं.





Source link