- Hindi News
- Local
- Mp
- Madhya Pradesh Weather Updates; Light Rain Expected In Bhopal, Jabalpur, Sagar Gwalior
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे
- कॉपी लिंक
भोपाल में सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चौबीस घंटे के दौरान दो डिग्री का उछाल आया। यह फोटो भोपाल के स्मार्ट रोड की है।
- मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा
मध्यप्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अनुमान के अनुसार यहीं स्थिति रही, तो 16 फरवरी से लेकर 19 फरवरी के बीच प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। यह वे ऑफ बंगाल से नमी आने के कारण होगी। हालांकि अभी अगले 7 दिनों तक दिनों तक दिन और रात के तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
बारिश होने से 19 के बाद तापमान में कुछ गिरावट रहेगी। बीते 24 घंटे की बात की जाए तो प्रदेश भर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे ज्यादा धार में 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
नमी आने से हल्की बारिश की संभावना
वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि 16 फरवरी तक बंगाल की तरफ से मध्यप्रदेश में नमी आने लगेगी। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, ग्वालियर, सागर, जबलपुर और चंबल संभाग में पड़ेगा। यहां 4 दिन तक इसका बादल छाने से गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। हालांकि अब ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद कम ही है।
रात में 4 डिग्री से 13 डिग्री तक रहा तापमान
प्रदेश में बीते चौबीस घंटों की बात की जाए तो रात के तापमान में काफी अंतर नजर आया। पचमढ़ी में जहां रात का पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सोमवार दिन में यह 24.8 था। रायसेन में भी तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से अधिक ही रिकॅार्ड किया गया। सबसे ज्यादा धार में 13.1 दर्ज किया गया। खंडवा में पारा सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 7 डिग्री पर पहुंच गया। इस कारण खंडवा में शीतलहर चली।