देश की सबसे सस्ती नैदानिक सुविधा
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के मुताबिक यह देश की सबसे सस्ती नैदानिक सुविधा है, जो 28 फरवरी से गुरुद्वारा बंगला साहिब में शुरू कर दी जाएगी. डीएसजीएमसी का दावा है कि दुनिया का कोई भी शख्स मामूली कीमतों में एमआरआई, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड करा सकता है. गुरुद्वारा प्रबंधक का कहना है कि अब सरकारी अस्पतालों में गरीब लोगों को सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए दो-दो साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
गुरुद्वारा प्रबंधक का कहना है कि एमआरआई, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए 8 करोड़ रुपये की मशीन खरीदी गई है.
50 रुपये में एमआईआई
गुरुद्वारा प्रबंधक का कहना है कि एमआरआई, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के लिए 8 करोड़ रुपये की मशीन खरीदी गई है. एमआरआई के लिए मरीजों को गुरुद्वारा प्रबंधक से संपर्क कर पूरी रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी. गुरुद्वारा प्रबंधक का कहना है कि यहां पर जल्द ही डायलिसिस प्रक्रिया भी कम कीमत पर शुरू होने जा रही है. देश का सबसे बड़ा और सबसे सस्ता डायलिसिस सेंटर भी जल्द शुरू होने जा रहा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में भ्रूण लिंग जांच पर सख्ती, मोबाइल वैन में अल्ट्रासाउंड किया तो अब होगी ये कार्रवाई
बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुरुद्वारा कमिटी ने सस्ती कीमतों पर दवाई उपलब्ध कराने की कवायद भी शुरू की है. DSGPC ने जरूरतमंदों के हित में बड़ा फैसला लिया है. कमेटी ने सस्ती दरों पर दवाइयां मुहैया करा रही है. इसके लिए गुरुद्वारा परिसर में ही बाला प्रीतम (Pritam) नाम से दवाई की दुकान खोली गई है. यहां से लोग सस्ती दरों पर दवाइयां (Medicines) ले रहे हैं. इसके साथ ही लंगर सेवा के जरिये भी लोगों की सेवा कर रही.