रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का मंदिर स्थित है. रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर परिसर जय महाकाल के उद्घोष से गुंजायमान रहता है. हमेशा की तरह आज (सोमवार) भी प्रातःकालीन भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्म आरती की गई. भस्म आरती श्रृंगार दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है. बाबा महाकाल की एक झलक पाने के लिए भक्त देश-विदेश से आते हैं. मान्यता है कि बाबा के दर्शन मात्र से सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है.