सोमवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन: जलाभिषेक-पंचामृत पूजन के बाद भस्म अर्पित; रजत मुकुट, मोगरा-गुलाब से किया श्रंगार – Ujjain News

सोमवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:  जलाभिषेक-पंचामृत पूजन के बाद भस्म अर्पित; रजत मुकुट, मोगरा-गुलाब से किया श्रंगार – Ujjain News




उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही विधि-विधान से पूजन-अर्चन शुरू हुआ और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तड़के 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया और दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल की ध्वनि के साथ मंदिर में प्रवेश कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘हरिओम’ का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के पश्चात भगवान के मस्तक पर भांग, चंदन और त्रिपुंड लगाकर दिव्य श्रृंगार किया गया।
मोगरा और गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सजे बाबा महाकाल का अलौकिक रूप श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करता रहा। भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान को भस्म अर्पित की गई।



Source link