Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टाल में लगी आग इतनी विकराल थी कि दूर से ही दिखाई दे रही थी।
देर रात विजय नगर थाना क्षेत्र के बमोरी पुल के पास एक लकड़ी के टॉल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। लकड़ियों में सुलगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग फैली और पास के एक चार पहिया सर्विस सेंटर तक पहुंच गई। पूरा गैराज आग की चपेट में आ गया और सर्विसिंग के लिए आईं पांच गाड़ियों जलकर खाक हो गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सामने लगा बोर्ड ही बचा, बाकी दुकान खाक हुई।
मिली जानकारी अनुसार फायर टीम को रात में सूचना मिली थी कि भमोरी पुल के पास एक शाॅप में आग लग गई है। सूचना के बाद तत्काल टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि आग लकड़ी के टॉल में लगी हुई है। पास की एक कार का सर्विस सेंटर है, उसे भी आग ने चपेट में ले लिया है और यहां खड़ी गाड़ियों जल रही हैं। इस पर टीम ने आग काे काबू में करने की कोशिश शुरू की। काफी जद्दोजहद के बाद करीब 5 से 6 टैंकरों के जरिए आग को काबू में किया गया। प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हालांकि पुलिस मामले में जांच कर रही है। आगजनी की घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

रात में अनीष मौके पर पहुंचे तो दुकान धू-धूकर जल रही थी।
रात में कॉल आया, जल्दी आओ शॉप में आग लग गई है
इब्राहित ऑटो गैराज के मालिक अनीस उर्फ अन्नू खान ने बताया कि देर रात थाने से फोन आया था कि आपकी शॉप में आग लग गई है। जल्दी से मौके पर पहुंचिए। यहां पर हम चार पहिया वाहनों की सर्विसिंग करते हैं। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। सर्विसिंग के लिए आई 5 गाड़ियां पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई हैं। पास में लकड़ी का टाल है, वहीं से आग गैरेज तक पहुंची है। सूचना के बाद सभी दुकानदार मौके पर पहुंचे और अपना-अपना सामान समेटने लगे।