कटने जा रहे गौ-वंश को बचाया: फोर लेन पर गाै सेवकाें ने नाकाें पर तैनात की टीमें, कंटेनर में भरे 53 गाय-बछड़े मिले

कटने जा रहे गौ-वंश को बचाया: फोर लेन पर गाै सेवकाें ने नाकाें पर तैनात की टीमें, कंटेनर में भरे 53 गाय-बछड़े मिले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंटेनर में ठूंसकर भरे हुए गौवंश।

गाै-सेवकाें की मदद से पुलिस ने कटने जा रहे 53 गाै-वंश पशुओं काे छुड़ाकर रताैना गाै-शाला भिजवाया है। पहले भी मवेशी पकड़े जा चुके हैं। सागर फाेरलेन से पशुओं का परिवहन किया जा रहा है। फाेरलेन पर मालथाैन के पास परिवहन विभाग के नाके के कर्मचारियाें की गाै-तस्कराें से मिलीभगत का अंदेशा है।

धर्म रक्षा संगठन के प्रमुख सूरज साेनी ने बताया, शनिवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी, गाै-वंश से भरा कंटेनर ग्वालियर से नागपुर अमरावती की ओर जा रहा है। संगठन ने तैयारी कर चिताैरा टोल नाका, बमोरी चौराहा, बहेरिया चौराहा, पटकुई चौराहा और गढ़पहरा फोरलेन पर टीम तैनात कर दी। जैसे ही, कंटेनर क्रमांक आरजे-11 जीबी 6530 की गाड़ी निकली गौ-सेवकाें ने फाेरलेन पर गाड़ी रोक दी। ड्राइवर ने वाहन तेजी से दूसरी दिशा में माेड़ दिया।

इसके बाद दो लोग गाड़ी से उतरकर भाग गए। बाकी एक गाड़ी चलाकर वापस बांदरी की तरफ भागने लगा। टीम ने गाड़ी का पीछा किया। कैंट पुलिस भी आ गई। पुलिस ने फाेरलेन पर गाड़ी रोक ली। तलाश में पता चला कि गाड़ी में मवेशी भरे थे। ड्राइवर इटावा का रहने वाला है। उसका आवेद खान बताया गया। बांदरी पुलिस ने केस दर्ज किया है। मवेशियाें काे सुरक्षित सागर रतौना दयोदय गौ-शाला में रखा गया है।



Source link