IND vs ENG 4th test live streaming: जानिए कब और कहां देख सकते हैं सीरीज का आखिरी टेस्ट

IND vs ENG 4th test live streaming: जानिए कब और कहां देख सकते हैं सीरीज का आखिरी टेस्ट


नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. इंग्लैंड ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 227 रनों से मात दी थी. दूसरे टेस्ट में भारत ने कमाल की वापसी करते हुए इंग्लैंड को 317 रनों से हराया. जबकि तीसरे टेस्ट में भारत ने सिर्फ दो दिन में इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी. सीरीज के आखिरी टेस्ट पर सभी की नजरें होंगी क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये मुकाबला भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. 

कहां और कितने बजे होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस 9 बजे होगा.

कौन सा चैनल भारत में टीवी पर मैच का प्रसारण करेगा?

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच का भारत में टीवी पर प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर किया जाएगा. 

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चौथे टेस्ट मैच की  लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (Hotstar), जिओ टीवी (Jio TV), और एयरटेल टीवी (Airtel TV) पर की जाएगी.

चौथे टेस्ट के लिए दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव.

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), डैन लॉरेंस, जैक लीच, ऑली पोप, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.  





Source link