पति ही निकला हत्यारा: प्यार की बातें करते हुए पत्नी को शराब पिलाई; मोबाइल फोन लेकर कनपटी पर पत्थर मारा, बाल पकड़कर सांसें थमने तक मारता रहा

पति ही निकला हत्यारा: प्यार की बातें करते हुए पत्नी को शराब पिलाई; मोबाइल फोन लेकर कनपटी पर पत्थर मारा, बाल पकड़कर सांसें थमने तक मारता रहा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गांधी नगर में तीन दिन पहले मिली महिला की लाश उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या के बाद फेंकी थी। – फाइल फोटो

  • हत्या के बाद शव झाड़ियों में छिपाकर भाग गया था
  • पुलिस ने 72 घंटे बाद हत्या का खुलासा कर दिया

भोपाल में पत्थर से सिर कुचलकर 24 साल की महिला की हत्या उसी के 26 साल के पति सोनू अहिरवार ने की थी। आरोपी ने हत्या के पहले प्यार भरी बातें कर उसे शराब पिलाई। फिर उसका मोबाइल फोन लेकर पीछे से कनपटी पर पत्थर मारा। पत्नी के पत्थरों पर गिरने के बाद उसके बाल पकड़कर उसकी सांसें थमने तक पत्थर से मारता रहा। पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की थी।

पुलिस ने अंधे कत्ल का करीब 72 घंटे की मेहनत के बाद खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसकी पत्नी का किसी दूसरे से बात करना पसंद नहीं था। उसने चरित्र संदेह के चलते हत्या करने की बात कबूल की है।

सोनू ने पुलिस को हत्या की रात की कहानी कुछ इस तरह बताई…
आनंद नगर निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि शादी के एक साल बाद ही वह उससे अलग होकर करोंद में रहने लगी थी। वह कई लोगों से बात करती थी। इसको लेकर हमारे बीच झगड़ा होता था। वह बेटी को मेरे पास छोड़कर चली गई थी। हालांकि उसके बाद भी मिलना-जुलना था। इस दौरान भी वह फोन पर दूसरों से बात करती रहती थी।

मैंने उसकी हत्या करने का मन पहले ही बना लिया था। इसी सिलसिले में 9 फरवरी की शाम उसे फोन कर बेटी से मिलाने की बात कही। वह मिलने को तैयार हो गई। मेरे बताए अनुसार वह करोंद चौराहे पर आ गई। हत्या के पहले मैंने उससे शराब पीने के बारे में पूछा। उसने भी हामी भर दी।

शराब लेने के बाद कृष्णा ने ही कहा था कि गांधी नगर में पतंजलि काॅलोनी रोड चलते हैं, क्योंकि वहां सुनसान रहता है। वह पहले उस इलाके में रह चुकी थी। दोनों देर रात वहां बाइक से पहुंचे। उन्होंने वहां बैठकर शराब पीना शुरू किया। इसी दौरान उसे कॉल आया। वह बात करने दूर चली गई। कुछ देर में वह इसी तरह दो-तीन बार बात करने गई।

नाराजगी जताने पर वह बोली कि तुम इसी तरह शक करते हो। इसलिए मैं साथ नहीं रहती हूं। मैं जा रही हूं। इस बीच मैंने उससे प्यार की बातें करते हुए उससे मोबाइल फोन ले लिया था। उसमें उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी मिले। वह उठकर जाने लगी, तो मैंने उसकी कनपटी पर पीछे से पत्थर मार दिया।

वह पत्थरों पर गिर गई। उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। उसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए उसके बाल पकड़कर उसके चेहरे और सिर पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। वह हाथ जोड़ना चाह रही थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी सांसें थम गई। मैंने उसके शव को खाली प्लाट की झाड़ियों में छिपा दिया। उसके बाद वहां से अपने घर आनंद नगर आ गया।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने घटना के बाद सबसे पहले महिला की शिनाख्त करना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को मृतका का भाई इलाके में उसे खोजते मिल गया। उसने बताया कि वह बहन को खोज रहा है। पूछताछ में उसने ही बताया कि उसने अपने जीजा सोनू के साथ उसे देखा था।

वे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसके बाद आसपास के लोगों ने भी सोनू के साथ ही महिला का जाना बताया। सोनू का पता शमशाबाद विदिशा का आया, लेकिन पता चला कि वह आनंद नगर में रहता है। शनिवार शाम वह सब्जी बेचते पकड़ा गया।



Source link