रेल यात्रियों को सुविधा: लोकमान्य तिलक टर्मिनस और आगरा कैंट के बीच कल से ट्रेन शुरू होगी; हबीबगंज समेत भोपाल मंडल के 5 स्टेशनों पर रुकेगी

रेल यात्रियों को सुविधा: लोकमान्य तिलक टर्मिनस और आगरा कैंट के बीच कल से ट्रेन शुरू होगी; हबीबगंज समेत भोपाल मंडल के 5 स्टेशनों पर रुकेगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • MP Train News Update; Superfast Weekly Special Train Will Start Between Lokmanya Tilak Terminus Agra Cantt From Tomorrow

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा कैंट के बीच कल से एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलने लगेगी। – प्रतीकात्मक फोटो

  • हरदा, टिमरनी, इटारसी, हबीबगंज, बीना स्टेशन पर स्टॉप रहेगा

भोपाल मंडल को एक नई ट्रेन मिलने जा रही है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आगरा कैंट के बीच 19 फरवरी यानी कल से सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह भोपाल मंडल के हरदा, टिमरनी, इटारसी, हबीबगंज, बीना स्टेशन पर रुकेगी। अगरा कैंट से यह ट्रेन 20 फरवरी से चलेगी।

गाडी संख्या : 02161

ट्रेन का नाम : लोकमान्य तिलक टर्मिनस-आगरा कैंट

प्रारंभ होगी : 19 फरवरी से, प्रति शुक्रवार

प्रारंभिक स्टेशन : लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से शाम 4.25 बजे से

गाड़ी संख्या : 02162

ट्रेन का नाम : आगरा कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस

प्रारंभ होगी : 20 फरवरी से, प्रति शनिवार

प्रारंभिक स्टेशन : आगरा कैंट स्टेशन से शाम 7.45 बजे

स्टॉप : यह दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, नासिक, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, टिमरनी, इटारसी, हबीबगंज, बीना, झांसी, डबरा, ग्वालियर एवं मुरैना स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच : इसमें एसी सेकंड एसी का 1, एसी थर्ड के 4, स्लीपर क्लास के 12, जनरल के 3 और 2 एसएलआर सहित कुल 22 एलएचबी डिब्बे रहेंगे।



Source link