बंद: सिलेंडर लेकर निकले,तो कहीं पकोड़े बनाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

बंद: सिलेंडर लेकर निकले,तो कहीं पकोड़े बनाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • पेट्रोल,डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर कांग्रेस के बंद का दिया मिलाजुला असर

पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को नगर बंद कराया। नगर की कुछ दुकाने छोड़कर अधिकांश बाजर बंद रहा और व्यापारियों से भी महंगाई के विरोध में बंद का समर्थन मिला। दोपहर 2 बजे के बाद मार्केट खुलना प्रारंभ हुआ।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बाइक पर खाली गैस सिलेंडर रखकर घूमे और दुकानदारों से प्रतिष्ठान को बंद रखने का समर्थन मांगा। ब्लॉक अध्यक्ष कुंजीलाल पटेल ने बताया बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर आधे दिन के लिए बाजार बंद कराया। नयाखेड़ा तिराहा पर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार राजीव कहार को ज्ञापन सौपा गया। सुरक्षादृष्टि के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बंद, दोपहर बाद खुला बाजार
पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी के नेतृत्व में सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्यान्न की वस्तुए के दमाें में वृद्धि को लेकर शनिवार बाजार बंद का आव्हान किया। सभी व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग दिया। बाजार बंद के लिए सुबह से ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता और पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी, विक्रम सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में व्यापारियों से आग्रह करते नजर आए।

इस अवसर पर शंभू सोनी, प्रमोद नागेश्वर, रामकृष्ण यादव, सुनील कलोसिया, जगदीश कपूर, बृजमोहन रघुवंशी, विकास पाठक, पूरनलाल महंगाए, रामबाबू नागेश्वर, संजीव गौर, नर्मदा गौर संदीप लववंशी समीर कपूर साजिद खान, उत्कर्ष, मोनू ,पिंटू , सतीश, सुशील खत्री, शशि साहू एवं सभी कांग्रेसी उपस्थित थे ।

कांग्रेसियों ने बनाया खाने का सामान,बंद का मिलाजुला असर
डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के दामों के विरोध में कांग्रेस के आह्वान पर बाजार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। कांग्रेसियों ने मंगलवारा चौराहे पर धरना दिया और चूल्हे पर पकोड़े तले। कांग्रेस के आह्वान पर बाजार में कई आधी दुकानें खुली तो, वहीं कई दुकानें बंद थी।

दोपहर 12 बजे के बाद बाजार खुलना शुरू हुआ। धरने में ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के साथ कांग्रेस के अन्य संगठन से जुड़े महिला पुरुष उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने महंगाई डायन गाना गाकर अपना विरोध व्यक्त किया। कांग्रेस के द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार पिपरिया राजेश बोरासी को सौंपा। जिसमें राज्यपाल से मांग की कि सामानों के बढ़़ते दामों पर रोक लगे।



Source link